Weather forecast Today Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी की सितम जारी है। हालांकि मौसम साफ है। धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। लोगों को कुहासे का सामना नहीं करना पड़ रहा है लेकिन ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की हवा चल रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है।

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गुरुवार के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। गुरुवार को कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहे तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर से दक्षिणी बिहार तक आंशिक तौर पर चक्रवाती कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 423 मापी गई जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आती है। रेलवे के मुताबिक खराब मौसम के कारण 21 रेलगाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी पांच घंटे की देरी से और मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है।

पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से गुरुवार को भी राहत नहीं मिली और यहां शीतलहर का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। दोनों ही राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 3.5 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

पंजाब के फरीदकोट, पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस, 3.8 डिग्री सेल्सियस, 3.1 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 3, 4.8 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा।

Live Blog

07:17 (IST)03 Jan 2020
दिल्ली में ठंड का कहर जारी

शुक्रवार की सुबह दिल्ली का मौसम साफ है। लोगों को कुहासे का सामना नहीं करना पड़ रहा है लेकिन ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की हवा चल रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है।

00:59 (IST)03 Jan 2020
हिमाचल के केलांग में पारा शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा

हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क और ठंडा बना रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।  मौसम विभाग ने बताया कि केलांग में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया जो शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम था। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुफरी और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

00:09 (IST)03 Jan 2020
इन शहरों में बढ़ गया तापमान

विभाग ने इसके आधार पर उत्तरी राज्यों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति अब नहीं होने की जानकारी दी है। उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान सफदरजंग में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, पंजाब में अमृतसर और राजस्थान में कोटा और जैसलमेर, हरियाणा में रोहतक, उत्तर प्रदेश में झांसी तथा बिहार में पटना, गया और भागलपुर को छोड़कर अन्य प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।

23:30 (IST)02 Jan 2020
हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मप्र में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग की पूर्वानुमान इकाई के अनुसार उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों तथा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

23:02 (IST)02 Jan 2020
हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत और मप्र., छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में बरकरार है सर्दी

हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है, वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश के कारण ठिठुरन भरी सर्दी का दौर बरकरार है।

22:08 (IST)02 Jan 2020
Lucknow Weather Update: लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक तीन जनवरी को लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी और सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। 

19:56 (IST)02 Jan 2020
Madhya Pradesh Today Weather Update: बारिश का सिलसिला जारी

मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है।गुरुवार को मलाजखंड में 11, मंडला और पचमढ़ी में 7, जबलपुर में 2, उमरिया में 1 मिमी बारिश हुई। रतलाम में गुरुवार को दिन में ज्यादा ठंडक रही। वहीं, शिवपुरी, गुना, बैतूल और नरसिंहपुर में दिन ठंडा रहा।

18:26 (IST)02 Jan 2020
बिहार और झारखंड में बारिश और ओलावृष्टि

बिहार और झारखंड  के कुछ  इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा हुई है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। इससे पहले  पटना के जिलाधिकारी ने तापमान के मद्देनजर 5 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए थे।

17:04 (IST)02 Jan 2020
लद्दाख और कश्मीर में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना जतायी है। अधिकारी ने कहा, ''''आज (बृहस्पतिवार) शाम से कश्मीर के मैदानी इलाकों, द्रास, जजिला और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी और जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। " बारिश के आसार के चलते श्रीनगर - जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल - रामबन में भूस्खलन होने की संभावना है , जिससे सड़क परिवहन अस्थायी रूप से बाधित हो सकता है।

16:29 (IST)02 Jan 2020
Kashmir Weather Update: कश्मीर में न्यूनतम तापमान में सुधार

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार होने से शीतलहर से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि पूरी कश्मीर घाटी में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है।उन्होंने कहा कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार रात शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.0 डिग्री सेल्सियस था, जो चार डिग्री सेल्सियस के सुधार के साथ बुधवार रात शून्य से नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

14:34 (IST)02 Jan 2020
Noida,Uttar Pradesh, Weather Update: उत्तर प्रदेश में शाम तक बढ़ जाएगी ठंड

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तापमान 3 बजे दोपहर तक 21 डिग्री सेल्सिय रहने का अनुमान हैं। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह चटख धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। मगर यह राहत कुछ ही घंटों की मेहमान साबित हुई, दोपहर होते-होते बादलों का डेरा पड़ गया और धूप गायब हो गई।

13:34 (IST)02 Jan 2020
Chandigarh, Punjab-Haryana, India Weather Forecast: पंजाब, हरियाणा में पारे में हुई मामूली बढ़ोत्तरी

पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को पारे में मामूली वृद्धि के बावजूद शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे आगे चलकर ठंड और शुष्क मौसम से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हरियाणा के नारनौल में 1.3 डिग्री और पंजाब के फरीदकोट में दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लुधियाना में 4.8 डिग्री और भटिंडा में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल शहर में तापमान 4.6 डिग्री है जो बुधवार से 0.3 डिग्री अधिक है। हिसार में 3.5 डिग्री और अंबाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

13:01 (IST)02 Jan 2020
Shimla, Himachal Pradesh, India Weather Forecast: हिमाचल: आसमान में बादल छाए, बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु के पास पहुंच गया। इससे वहां बर्फवारी की संभावना फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में भारी गिरावट के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, कल्पा और डलहौजी में बर्फवारी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चार जनवरी से कम हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

12:29 (IST)02 Jan 2020
Patna, Bihar, India Weather Forecast: बिहार में आज भी बारिश के आसार

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार की तुलना में गुरुवार के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। गुरुवार को कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर से दक्षिणी बिहार तक आंशिक तौर पर चक्रवाती कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

12:21 (IST)02 Jan 2020
Lucknow, Uttar Pradesh, India Weather Forecast: लखनऊ में चढ़ा न्यूनतम पारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर आज गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11:27 (IST)02 Jan 2020
कोहरे ने थामी रफ्तार, 21 ट्रेनें लेट

रेलवे के मुताबिक खराब मौसम के कारण 21 रेलगाड़ियां पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी पांच घंटे की देरी से और मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं। कम दृश्यता की वजह से IGI एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

11:22 (IST)02 Jan 2020
दिल्ली में जारी है सर्दी का सितम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी की सितम जारी है। लोग ठिठुरन से परेशान हैं। गुरुवार को यहां तापमान इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। उन्होंने बताया, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।’’ सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता 423 मापी गई जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आती है।

10:57 (IST)02 Jan 2020
बिहार में सभी स्कूल बंद

ढंड की वजह से बिहार सरकार ने 10वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। बिहार में भी इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल के पहले दिन बिहार-झारखंड के कई इालकों में बारिश हुई। इससे पारा और नीचे लुढ़क गया है।

10:55 (IST)02 Jan 2020
दिन के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी