Weather News:देश के मौसम की बात करें तो दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का दौर अब रुकने लगा है। बारिश के थमने से अब एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान में इजाफा हो सकता है। बदलते मौसम के मिजाज के बीच एक बार फिर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो यूपी-बिहार और दिल्ली के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में अब लोगों को जल्द से जल्द बारिश का इंतजार है।

आज की बड़ी खबरें

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में 6 जून से मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। न बारिश होगी, न बादल गरजेंगे और न ही तेज हवाएं चलेंगी। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। इस तरह प्रदेश में 10 जून तक मौसम बिल्कुल साफ है।

Live Updates

मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ

09:53 (IST) 6 Jun 2025
Aaj Ka Mausam LIVE: कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

राजस्थान के मौसम की बात करें तो पश्चिमी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार छह जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी होने व आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इसके अलावा विभाग ने यह भी कहा है कि 6 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सात जून से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।

08:53 (IST) 6 Jun 2025
Weather LIVE Updates: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में तेज हवाओं और बारिश के बाद अब यहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में मानसून की दस्तक 12 से 15 जून के बीच हो सकती है। लेकिन तब तक प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

08:51 (IST) 6 Jun 2025
Weather LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर को छोड़कर पूरे प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है।

08:50 (IST) 6 Jun 2025
Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मौसम

गुरुवार से ही दिल्ली-एनसीआर और नोएडा के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। यहां तापमान बढ़ना शुरू हो गया है और तेज हवाओं का दौर थम गया है। आसमान साफ बना हुआ है और धूप खिली हुई है। यहां अब आगामी दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ेगा।

15:29 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में 6 जून तक भारी बारिश, तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी, पश्चिमी और कुछ अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और किशनगंज जिले में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ बारिश हो सकती है।

13:31 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: बीकानेर संभाग में गर्मी का अलर्ट

बीकानेर संभाग के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 और 8 जून को यहां अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 8 जून से कुछ इलाकों में हीटवेव यानी लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

13:30 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: 6 जून से बदलेगा पश्चिमी राजस्थान का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

11:52 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री

सामान्य तौर पर मॉनसून 27 जून के आसपास दिल्ली पहुचंता है। लेकिन इसमें देरी होने पर बारिश कम होती है। इस साल मॉनसून के जल्दी पहुंचने की अधिक संभावना है। कुल मिलाकर 6 जून से राजधानी को गर्म और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा। यह कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

11:24 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: पूर्व और मध्य भारत में मौसम विभाग का अनुमान

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में अगले एक दो दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है. इस दौरान बारिश के साथ गरज और बिजली चमक सकती है।

11:23 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आईएमडी ने देश के पूर्वोत्तर हिस्से कई स्थानों पर अगले एक दो दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है। इनमें से कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

11:19 (IST) 5 Jun 2025
Weather LIVE Updates: इन जगहों पर हुई बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी हिस्से, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. इनमें से कुछ राज्यों के हिस्सों में आंधी-तूफान भी देखा गया।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान आया. इसी के साथ जम्मू और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।

Weather LIVE Updates: असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर हो जाने के साथ यहां दो और लोग मारे गए हैं, जबकि 21 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 6.8 लाख पहुंच गई है। ब्रह्मपुत्र सहित नौ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।राज्य के कई हिस्सों में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं। बाढ़ की वजह से कुल मिलाकर 21 जिलों के 66 राजस्व क्षेत्रों और 1,494 गांवों में कुल 6,79,423 लोग प्रभावित हैं।