पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से एक ट्रफ रेखा गुजर रही है, जिसके चलते बिहार, उत्तरी झारखंड और उत्तरी पश्चिम बंगाल में बारिश होने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी ओडिशा में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम और नागालैंड पर भी बारिश की गतिविधियां दिखने की संभावना है। इसी तरह उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड बारिश की उम्मीद है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में भी एक दो जगह बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रात के तापमानों में कुछ कमी आएगी। मध्य भारत के भी मौसम में बदलाव के आसार हैं। विदर्भ में बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुंबई सहित महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मौसम सूखा ही बना रहेगा। दक्षिण भारत की बात करें तो यहां उत्तर पूर्वी हवाएं बहने के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बाकी दक्षिण भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।।

Live Blog

10:23 (IST)23 Feb 2020
दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की वर्षा के आसार

सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फपारी की संभावना है। दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की वर्षा के आसार हैं। उत्तरी और आंतरिक तमिलनाडु के शहरों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। चेन्नई में भी बारिश की उम्मीद है।

10:08 (IST)23 Feb 2020
पश्चिम बंगाल के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम जानकारों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अगले 10-12 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होगी। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, बीरभूम, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलपोंग, कोच बिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर के इलाकों में बारिश के आसार हैं।

09:28 (IST)23 Feb 2020
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कुफरी और शिमला में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। शनिवार शाम से लेकर रविवार सुबह तक कुफरी में बर्फ पड़ी है, जबकि शिमला में 3 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।

09:12 (IST)23 Feb 2020
बिहार के मौसम का हाल जानिए

बिहार के उत्तरी इलाकों में 22-23 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 7-10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की भी संभावना है। शनिवार को भी बिहार में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।

08:37 (IST)23 Feb 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल

04:48 (IST)23 Feb 2020
उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और ऊपरी उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलीं। असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। अरुणाचल के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।

04:15 (IST)23 Feb 2020
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। यह बारिश अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है।

21:50 (IST)22 Feb 2020
राजस्थान में बारिश और कोहरे के कारण पारा लुढ़का

राजस्थान में कुछ स्थानों पर गुरुवार को हुई बारिश और शुक्रवार को बादल छाए रहने के बाद तापमान में कमी आई है। शनिवार को राज्य के कई इलाकों में ठंडी  हवा चली और तापमान में कमी देखी गई।

20:49 (IST)22 Feb 2020
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। यह बारिश अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है।

19:22 (IST)22 Feb 2020
मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश

मौसम विभाग मुताबिक मध्य प्रदेश में शनिवार को कटनी, सतना, रीवा व पन्ना में बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं,कटनी में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

17:18 (IST)22 Feb 2020
मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट

पंजाब ,हरियाणा में बारिश के कारण उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन के समय सर्द मौसम की स्थिति महसूस हुई।

16:33 (IST)22 Feb 2020
इन राज्यों में गिरेगा तापमान

स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में रात के तापमान गिर सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह बारिश की उम्मीद है।

16:08 (IST)22 Feb 2020
पूर्वांचल में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आने वाले तीन दिनोंं में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग  के मुताबिक लखनऊ और आसपास के इलाकों में शनिवार को मौसम साफ हो जाएगा। कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है। मगर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी तीन दिन बारिश के आसार हैं।

14:06 (IST)22 Feb 2020
उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और ऊपरी उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलीं। असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। अरुणाचल के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई है।

13:27 (IST)22 Feb 2020
दिल्ली में भी कई जगहों पर बारिश होगी

बीते 48 घंटों के माैसम पर नजर डालें तो पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी तथा मध्य भागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई है। उत्तराखंड के निचले इलाकों और उत्तर-पूर्वी राजस्थान तथा दिल्ली में भी कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई।

12:09 (IST)22 Feb 2020
मध्य भागों में बारिश होने की संभावना

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी तथा मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी हो सकती हैं। इसके अलावा पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। 

11:40 (IST)22 Feb 2020
हवाएं काफी तेज

मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में हवाएं काफी तेज चलेंगी। मछुआरों को सलाह दी है कि वे इन इलाको में प्रवेश न करें। वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। 

10:41 (IST)22 Feb 2020
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी भारत के ऊपर

इसके अलावाएक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी भारत में असम के ऊपर बना हुआ है। तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों से मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा दिखाई दे रही है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

10:10 (IST)22 Feb 2020
पंजाब हरियाणा में अगले कुछ घंटे मौसम ठंडा

उत्तर प्रदेश के कानपुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली के अलावा पंजाब हरियाणा में अगले कुछ घंटे मौसम ठंडा रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

09:43 (IST)22 Feb 2020
जम्मू कश्मीर में होगी बारिश

जम्मू कश्मीर के पास बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज कई इलाकों में बारिश होगी। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर दिखाई दे रहा है।

08:33 (IST)22 Feb 2020
ओले भी गिर सकते हैं

अनुमान है कि ओडिशा और झारखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। 26 फरवरी से बारिश पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ बढ़ जाएगी और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः साफ हो जाएगा। हालांकि 26 फरवरी को भी गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा एक-दो स्थानों पर वर्षा जारी रहेगी।

07:52 (IST)22 Feb 2020
इन इलाकों में मध्यम से तेज वर्षा की उम्मीद

माना जा रहा है कि बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 24 फरवरी को विकसित होगा। इसके कारण 24 और 25 फरवरी को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी उस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

07:19 (IST)22 Feb 2020
अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है

कल से अनुमान है कि पूर्वी भारत के क्षेत्रों में बारिश बढ़ जाएगी और कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। उसके पश्चात यानी 23 फरवरी को बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। लेकिन 24 फरवरी से एक बार फिर से वर्षा में तेजी आने की संभावना है।

05:27 (IST)22 Feb 2020
हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट

पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में मौसम ठंडा हुआ। कश्मीर से लेकर बिहार तक हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई है। रात का पारा सामान्य से काफी कम हो गया है।

04:12 (IST)22 Feb 2020
दिल्ली समेत कई उत्तर भारत के कई शहरों में रात में चलीं तेज हवाएं

दिल्ली समेत कई उत्तर भारत के कई शहरों में रात में तेज हवाओं के चलने से एक बार फिर गलन बढ़ गई है। दिन मेंं भी बदली छाए रहने से मौसम ठंडा रहा।

23:48 (IST)21 Feb 2020
यूपी के सुल्तानपुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत, तीन अन्य झुलसे

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के हलियापुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर पिता दिलीप (40) और पुत्र राजकुमार (15) की मौत हो गई। तीन अन्य झुलस गए। 

22:13 (IST)21 Feb 2020
Lahaul Spiti weather: लाहौल स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका

लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुफरी का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 0.2 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस और मनाली का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

22:04 (IST)21 Feb 2020
Shimla Weather, Rain and Snowfall: शिमला में बर्फबारी

शिमला मौसम केंद्र ने बताया है कि शिमला में तीन सेमी बर्फबारी हुई है। मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर कुफ्री में 23 सेमी बर्फबारी हुई जबकि शिमला में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

21:31 (IST)21 Feb 2020
उत्तर प्रेदश: कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने से एक की मौत

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सो में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रेउसा क्षेत्र के दूलामऊ गांव में बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गई।

20:29 (IST)21 Feb 2020
Nainital, Uttarakhand Weather: नैनीताल में 6 डिग्री तापमान

नैनीताल में रात 8 बजे का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 8 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं हवा में 92 फीसदी की नमी दर्ज की गई।

19:48 (IST)21 Feb 2020
Punjab Weather, Bhatinda Rain, India Daily Weather: बठिंडा और मुक्तसर में बारिश के साथ ओलावृष्टि

पंजाब के बठिंडा और मुक्तसर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिले में सुबह करीब चार बजे बिजली कड़की। कई गावों हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद होने की खबर है।

19:00 (IST)21 Feb 2020
Haryana, Punjab, Uttar Pradesh, Rain, Weather: बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में ऐसा रहा मौसम

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तरखंड के निचले क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। दिल्ली में भी कई जगहों पर बारिश हुई है।

18:22 (IST)21 Feb 2020
Uttar Pradesh, Delhi, Muradabad में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कानपुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली के अलावा पंजाब हरियाणा में अगले कुछ घंटे मौसम ठंडा रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

18:20 (IST)21 Feb 2020
Jammu, Kashmir India Daily Weather: जम्मू में शनिवार को धूप खिली रहने की संभावना

जम्मू में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले तीन दिन धूप खिली रहने की संभावना है। गुरुवार को कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम तेजी से बदला है।

17:51 (IST)21 Feb 2020
Jaipur, Rajasthan, India Daily Weather: जयपुर में 24 डिग्री तापमान

जयपुर में शाम 6 बजे का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 11 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं हवा में 23 फीसदी की नमी दर्ज की गई।

17:23 (IST)21 Feb 2020
केदारनाथ के कपाट सर्दी के मौसम में छह महीने तक बंद रहने के बाद इस दिन खुलेंगे

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट सर्दी के मौसम में छह महीने तक बंद रहने के बाद इस साल 29 अप्रैल को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। गढ़वाल हिमालय के चार धाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट र्सिदयों के मौसम में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर—नवंबर में बंद कर दिये जाते हैं जो अगले साल दोबारा अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाते हैं।

16:38 (IST)21 Feb 2020
Noida, Uttar Pradesh, India Daily Weather: नोएडा में ऐसा है मौसम

नोएडा में शाम साढ़े चार बजे का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 19 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं हवा में 81 फीसदी की नमी दर्ज की गई।

16:21 (IST)21 Feb 2020
शिमला, कुफ्री में ताजा बर्फबारी

पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हिमाचल प्रदेश के कुफ्री और शिमला में ताजा बर्फबारी हुई। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर कुफ्री में 23 सेमी बर्फबारी हुई जबकि शिमला में तीन सेमी बर्फबारी हुई।

15:42 (IST)21 Feb 2020
उत्तराखंड के धनोल्टी, सुरकंडा आदि इलाकों में हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में भी कई स्थानों पर गुरुवार को बर्फबारी हुई, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार की सुबह भी उत्तराखंड के धनोल्टी, सुरकंडा की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इनके अलावा लोखंडी,कनासर, खंडबा, मुंडाली आदि इलाकों में भी हिमपात देखने को मिला है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी के साथ ही कुछ जगह बारिश भी हुई है।

14:28 (IST)21 Feb 2020
दिल्ली एनसीआर में छाए बादल

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल हल्के बादल छाए हुए हैं। फिलहाल तापमान अपेक्षाकृत कम है। आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा।