दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पारा चढ़ गया है और 45 डिग्री के पार चला गया है। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन लोगों को इसी तरह गर्मी से जूझना पड़ेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि पहाड़ी उप-हिमालयी राज्यों में कुछ दिन तेज बारिश हो सकती है।
पूरे उत्तर भारत में अब पारा चढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। चक्रवाती तूफान के चलते हवा के रुख में बदलाव आया है, ऐसे में भी दिल्ली एनसीआर और पूरे उत्तर भारत में राजस्थान से गर्म हवाएं आ सकती हैं, जिससे तापमान बढ़ेगा।
जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
Lockdown 4.0 Guidelines in Hindi
स्काईमेट वेदर वेबसाइट के अनुसार, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का चुरू जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य भारत के राज्यों में तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। गर्म शहरों की टॉप टेन सूची में राजस्थान के अलावा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के शहर भी शामिल हैं।
जम्मू शहर में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर इस मौसम में सबसे उच्चतम स्तर 27.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में शुक्रवार को रिकॉर्ड 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि इस वक्त के लिए सामान्य तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस हो गया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के करीब 1.5 करोड़ लोग अंफान चक्रवाती तूफान से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और चक्रवात के कारण 10 लाख से ज्यादा घर बर्बाद हो गए। कोलकाता के कुछ हिस्सों और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना में भले ही बिजली और मोबाइल सेवाएं बहाल कर ली गईं हैं लेकिन बिजली के खंभे उखड़ जाने और संचार लाइनें टूट जाने से अब भी कई इलाके अंधकार में डूबे हुए हैं। कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में लोग बिजली और पानी की तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग के साथ शुक्रवार रात से प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कें बाधित की हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री के बीच रह सकता है। राजस्थान से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण लू के थपेड़े भी लगेंगे।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इनके अलावा आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
स्काइमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश हुई है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश हुई है।
दिल्ली से सटे नोएडा में अभी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। एक्युवेदर वेबसाइट के अनुसार, आज नोएडा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा।
अंफान तूफान की वजह से हवा के रुख में थोड़ा बदलाव आया है। जिसके चलते अब राजस्थान से हवा का प्रवाह दिल्ली की ओर हो रहा है। ऐसे में दिल्ली का तापमान बढ़ने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में सोमवार से गर्मी बढ़ सकती है।
हरियाणा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बढ़े तापमान के साथ ही लोगों को धूलभरी हवाओं का भी सामना करना पड़ा। हिसार के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज यानि कि 23 मई को राज्य में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।