Weather forecast Today Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश  शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। विभाग के मुताबिक आगे बी हिमपात का दौर जारी रह सकता है। इसलिए राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में इस सीजन का सर्वाधिक हिमपात हुआ जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्रों में कल रात से लगातार हिमपात हो रहा है जिससे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समेत अनेक इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। हिमपात से खुश पर्यटक चमोली में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली की तरफ उमड़ पड़े हैं और उसके बर्फ से लबालब ढलानों पर स्कीइंग का मजा ले रहे हैं

दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं से साथ बारिश हुई। इसके अलावा नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजस्थान पर दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सीकर के खंडेला थाना क्षेत्र के श्यामनगर तन चोखडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही सबिता देवी (40) और उनके पुत्र गुरमीत सिंह (13) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

 

Live Blog

11:53 (IST)14 Dec 2019
पहाड़ों में भारी बर्फबारी जारी

केदारनाथ, बदरीनाथ, औली, यमुनोत्री, गंगोत्री, र्हिषल तथा अन्य उंचाई वाले स्थानों पर पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी जारी है जबकि रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौडी, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो रही है। इससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

10:54 (IST)14 Dec 2019
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह बारिश दे होगी

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ गया है। साथ ही, उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तरी हवाएँ बह रही हैं। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में, हल्की बारिश और बर्फबारी होती रहेगी। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह बारिश देखी जा सकती है। कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली प्रदूषण खराब से बेहद कहराब श्रेणी में मापा जा सकता है।

10:11 (IST)14 Dec 2019
बिहार और झारखंड में कुछ जगह बारिश

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो, एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा बिहार से कर्नाटक तक जा रही है। इसके कारण, बिहार और झारखंड में कुछ जगह बारिश और गरज-बौछारें देखी जा सकती हैं। एक चक्रवातोई हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और साथ लगे ख्सेट्रोन पर बना हुआ है। इसके चलते सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा पर मौसम शुष्क ही रहेगा।

04:53 (IST)14 Dec 2019
दिल्ली NCR में सुबह छाया रहेगा कोहरा, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अगले दो दिनों में कोहरा बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाये रहने के साथ अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने शनिवार को दिल्ली में सुबह कोहरा होने के साथ दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने और रविवार को सुबह घने कोहरे के बाद दिन में न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की स्थिति 19 दिसंबर तक बरकरार रहेगी।

04:40 (IST)14 Dec 2019
रविवार और सोमवार को दिल्ली सहित कुछ इलाकों में रहेगी कोहरे की घनी परत

रविवार और सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों के सुबह कोहरे की घनी परत में घिरे रहने की भी विभाग ने चेतावनी दी है।

01:28 (IST)14 Dec 2019
शनिवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष फिलहाल हिमालय क्षेत्र में पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के आसपास के इलाके में सक्रिय है। इसके प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों तक भारी बर्फबारी की आशंका के मद्देनजर विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शनिवार को बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। इसके अगले दिन रविवार और सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों के सुबह कोहरे की घनी परत में घिरे रहने की भी विभाग ने चेतावनी दी है।

23:11 (IST)13 Dec 2019
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिन तक रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पूर्वानुमान के मुताबिक जारी भीषण बर्फबारी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी कोहरे की आशंका जताते हुये बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

21:42 (IST)13 Dec 2019
बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है, जिसके बाद सरकार द्वारा कल उत्तरकाशी के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया है।

21:02 (IST)13 Dec 2019
पिछले 24 घंटे में राजस्थान के इस इलाके में बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान के नागुर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गयी है। ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

19:46 (IST)13 Dec 2019
सिंचाई में देरी

स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के  उत्तरी व पूर्वी जिलो में हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान सिंचाई में विलंब कर सकते हैं। मौसम की बदलती प्रतिकूल परिस्थितियों फसलों में कीटों व रोगों का प्रकोप हो सकता है।

18:56 (IST)13 Dec 2019
बिहार में बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सर्दियों की पहली अच्छी बारिश है। इस बारिश के बावजूद भी राज्य में अभी भी अत्यधिक बारिश की कमी बनी हुई है। इन बारिशों से निश्चित रूप से आने वाली रबी फसलों को फायदा होगा और मिट्टी की नमी बढ़ेगी।

18:04 (IST)13 Dec 2019
पहाड़ों पर बर्फबारी

केदारनाथ, बदरीनाथ, औली, यमुनोत्री, गंगोत्री, र्हिषल तथा अन्य उंचाई वाले स्थानों पर पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी जारी है जबकि रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौडी, उत्तरकाशी, चंपावत, अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो रही है। इससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

16:52 (IST)13 Dec 2019
राजस्थान में ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार रात ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बदलते मौसम पर चिता जताते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ है तथा प्रभावित किसानों को नुकसान के आकलन के बाद राहत दी जाएगी।
मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार रात राज्य के अनेक जिलों में बारिश हुई। नागौर, बीकानेर, चुरू व सीकर सहित कई जिलों से ओलावृष्टि की भी सूचना है। ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

16:31 (IST)13 Dec 2019
अगले 24 घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात जारी रहने की उम्मीद है। जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

15:57 (IST)13 Dec 2019
दिल्ली एनसीआर में बारिश

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश  शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 

15:26 (IST)13 Dec 2019
इन इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली

गुजरात, बिहार, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय स्टेशनों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानो में हल्की बारिश देखने को मिली।

15:13 (IST)13 Dec 2019
अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात जारी रहने की उम्मीद है। जबकि पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

14:56 (IST)13 Dec 2019
पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व दिशा की ओर जा रहान है

जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पूर्व दिशा की ओर जा रहा है। इस सिस्टम के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है।

14:47 (IST)13 Dec 2019
राजस्थान का हाल

स्काईमेट वेदर  की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान  के हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर के इलाकों में भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली। जबकि, राज्य के अन्य भागों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की गई।

12:40 (IST)13 Dec 2019
मेरठ रहा सबसे ठंडा शहर

शुक्रवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर। जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टॉप टेन की सूची में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहर शामिल।

11:11 (IST)13 Dec 2019
बिहार और पश्चिम बंगाल तक तापमान में गिरावट

5-6 दिसम्बर के बाद से हवाओं की रफ्तार में कमी आई है जिसके चलते पहले तापमान में जितनी तेज़ गिरावट हो रही थी उसमें कमी आई है। इस समय उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों में बिहार और पश्चिम बंगाल तक तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो तीन दिनों के बाद सर्दी और इलाकों को अपनी गिरफ़्त में ले लेगी।

10:36 (IST)13 Dec 2019
धुंध और कुहासे के कारण धूप का प्रभाव कम

पिछले दो दिनों में देश के मैदानी इलाकों में ठंडी बढ़ गई है। इसकी वजह है धुंध और कुहासे के कारण धूप का प्रभाव कम होना। साथ ही धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ भी लगातार बनी हुई हैं। 

09:46 (IST)13 Dec 2019
कई स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा लेकिन कई स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बस्ती प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यूपी, एमपी समेत दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। बताया जा रहा है कि बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ी है।

09:15 (IST)13 Dec 2019
10 डिग्री से नीचे दिल्ली का तापमान

14-15 दिसंबर को दिल्ली का तापमान गिरकर 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। शहर का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार शाम चार बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

07:32 (IST)13 Dec 2019
जम्मू-कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। विभाग के मुताबिक आगे बी हिमपात का दौर जारी रह सकता है। इसलिए राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

02:19 (IST)13 Dec 2019
शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

00:17 (IST)13 Dec 2019
शनिवार को तापमान में और अधिक गिरावट आएगी

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आद्रता 75 से 89 फीसदी के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को तापमान में और गिरावट आएगी।

23:01 (IST)12 Dec 2019
दिल्ली NCR में मूसलाधार बारिश, वायु गुणवत्ता अब भी गंभीर श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। यह स्थिति तब थी जब गुरुवार शाम को हल्की बारिश हुई।भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो घंटे तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 429 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे शहरों का भी यही हाल रहा। गाजियाबाद में 467, नोएडा में 434, ग्रेटर नोएडा में 423, फरीदाबाद में 410 और गुरुग्राम में 395 एक्यूआई दर्ज किया गया।

22:06 (IST)12 Dec 2019
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की आशंका जताई

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ, नागौर, चूरू, पाली, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, बारां, बूंदी,भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, उत्तरी जयपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक में एक दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

21:44 (IST)12 Dec 2019
शुक्रवार को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

21:43 (IST)12 Dec 2019
दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश

दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं से साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा नोएडा के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में  न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री है।

21:05 (IST)12 Dec 2019
राजस्थान के इन इलाकों में इतना है तापमान

मौसम विभाग के राजस्थान के श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 13.3 डिग्री, चुरू में 13.8 डिग्री और राज्य के अन्य स्थानों पर 14.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

20:29 (IST)12 Dec 2019
राजस्थान: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राजस्थान पर दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सीकर के खंडेला थाना क्षेत्र के श्यामनगर तन चोखडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही सबिता देवी (40) और उनके पुत्र गुरमीत सिंह (13) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

19:52 (IST)12 Dec 2019
इन राज्यों में बारिश की संभावना

पश्चिम और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। इसका असर पूर्वी जिलों में भी देखने को मिल सकता है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट के मुताबिक, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली में बारिश हो सकती है।

18:58 (IST)12 Dec 2019
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। देर शाम दिल्ली, नोएडा,गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाको में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई।

18:36 (IST)12 Dec 2019
उत्तराखंड में अगले एक-दो दिन जारी रह सकता है हिमपात

उत्तराखंड के मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हिमपात का क्रम अगले एक-दो दिन और जारी रह सकता है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है।

18:16 (IST)12 Dec 2019
मध्य प्रदेश में बारिश के आसार

पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वह मैदानी इलाकों पर भी इसका असर दिख रहा है। दिल्ली मे ठंड में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं हरियाणा में हल्की बारिश हुई है। इस बीच उत्तरी मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट ले रहा है। यहां गुना, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना से लेकर सागर में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम से जुड़ी एक निजी वेबसाइट ने यह जानकारी साझा की है।

17:56 (IST)12 Dec 2019
देहरादून में ऐसा है मौसम

पहाडों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने से पूरा राज्य कडाके की ठंड की चपेट में है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के अन्य हिस्सों की तरह कल रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही जिसके चलते शहर में चहल-पहल भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखायी दी और लोग ज्यादातर घरों में ही दुबके रहे।

17:21 (IST)12 Dec 2019
उत्तराखंड में सीजन का सर्वाधिक हिमपात

उत्तराखंड में इस सीजन का सर्वाधिक हिमपात हुआ जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्रों में कल रात से लगातार हिमपात हो रहा है जिससे केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर समेत अनेक इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। हिमपात से खुश पर्यटक चमोली में स्थित प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली की तरफ उमड़ पड़े हैं और उसके बर्फ से लबालब ढलानों पर स्कीइंग का मजा ले रहे हैं।

16:54 (IST)12 Dec 2019
श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बंद

कश्मीर घाटी में दृश्यता की कमी और घने कोहरे की वजह से लगातार छठे दिन भी श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन निलंबित रहा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली और यहां आने वाली सभी उड़ानें लगातार छठे दिन निलंबित रही।’’ उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर दृश्यता की कमी और खराब मौसम स्थिति उड़ान भरने के लिए अनुकूल नहीं है।