उत्तराखंड के चार जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 26, 27 और 28 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है और तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे। इसके साथ ही कल भी बादल रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 27 और 28 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 फरवरी तक आंधी, तेज बारिश और भारी हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में लैंडस्लाइड हो सकती है। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स

Live Updates
12:41 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: बेंगलुरु में बढ़ी गर्मी

धूप के कारण बेंगलुरु का पारा बढ़ रहा है जिससे तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। फरवरी के बाकी दिनों में शहर के गर्म और शुष्क रहने की संभावना है।

11:53 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: कैसा होगा हरियाणा का मौसम

26 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों भी मौसम में परिवर्तन कर सकता है। 26 फरवरी को अंबाला, यमुनानगर व पंचकुला में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

11:17 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: सर्दी की हो सकती है वापसी

स्काइमेट वेदर के अनुसार, फरवरी के आखिर तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते रहेंगे। अगले दो दिनों के दौरान आधे भारत में तापमान कम होंगे, जिससे सर्दी की वापसी हो सकती है। 25 से 28 फरवरी के बीच पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।

10:49 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली का AQI 169 रहा

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

10:21 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। आईएमडी ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है और दिन में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।

09:54 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: महाकुंभ का मौसम

IMD के अनुसार, प्रयागराज के मौसम की बात करें तो यहां 24 फरवरी को मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, 25 फरवरी को बी मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

09:18 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

09:09 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में कब होगी बारिश

दिल्ली में फरवरी का महीना सामान्य से अधिक गर्म और शुष्क चल रहा है, तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है और बारिश औसत से काफी कम है। 27-28 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।

09:07 (IST) 24 Feb 2025
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में हो सकती है बारिश

24 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर दस्तक देगा। 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इसी दौरान पंजाब और हरियाणा में अच्छी बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। फसलों को नुकसान होने की आशंका है।