Weather Forecast Today (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) 09 Febuary: आज से मौसम में बदलाव हो सकता है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। हालांकि आज यानी शुक्रवार से हवा की गति कम होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, ” गुरुवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलीं। हवा की औसत गति 14 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे थी।”

गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, ह्यूमिडीटी 89 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण हुआ कम

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे दिल्ली का AQI 158 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है। शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

14 फरवरी तक बारिश की संभावना

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके अलावा 14 फरवरी को बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 10 और 11 फरवरी को हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रहने की संभावना है।