Weather Forecast, Temperature 21-01-2020 Update: उत्तर प्रदेश में बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद अब पछुआ हवा के कारण फिजा में घुली गलन से लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह कोहरे के बाद धूप खिली मगर बर्फीली पछुआ हवा के कारण गलन खासी बढ़ गयी।

मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में चार डिग्री तक अधिक है। डा. श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम का ऐसा ही मिजाज बुधवार को भी बरकरार रहेगा।

इसके बाद 23 जनवरी से उत्तर पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण एक बार फिर तापमान में गिरावट आना शुरु होगी और 24 जनवरी तक तापमान में मामूली गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 और 26 जनवरी को फिर से तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना से इंकार करते हुये कहा कि रविवार को सुबह के समय कोहरा रहने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर अगले तीन चार दिनों के मौसम के मिजाज पर मौसम विभाग की पैनी नजर है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के अलावा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दिन के औसत तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया गया है।

Live Blog

21:24 (IST)21 Jan 2020
हिसार, करनाल में भी सर्दी का जोर बरकरार

हरियाणा के हिसार, करनाल और रोहतक तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ, लखनऊ, कानपुर, उरई और गोरखपुर शहरों के तापमान में चार से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट को देखते हुये इन क्षेत्रों में सर्दी का जोर बरकरार है।

21:23 (IST)21 Jan 2020
पंजाब, हरियाणा के शहरों में ऐसा रहा तापमान

पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि के बावजूद पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्से मंगलवार को ठंड की चपेट में बने रहे। पंजाब में अमृतसर (7.5 डिग्री सेल्सियस), बठिंडा (7.3), फरीदकोट (8.8), पटियाला (8.4), आदमपुर (8.7) और गुरदासपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात सर्द रही।

हालांकि लुधियाना, पठानकोट और हल्वारा में न्यूनतम तामपान क्रमश: 9.1 डिग्री, 10.4 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20:14 (IST)21 Jan 2020
यूपी, हरियाणा में आज कोल्ड डे

यूपी, हरियाणा में आज रहा ठंडा दिन

19:43 (IST)21 Jan 2020
Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में चुर्क में सबसे कम रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी और इलाहाबाद मण्डलों में रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गयी। इस दौरान चुर्क, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। कुछ इलाकों में कोहरा भी गिरने की सम्भावना है।

19:15 (IST)21 Jan 2020
Agra, Lucknow, India Weather: आगरा, लखनऊ समेत इन शहरों के तापमान में आयी गिरावट

आगरा, लखनऊ, बरेली तथा मुरादाबाद मण्डलों और बहराइच जिले में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं, लखनऊ, बरेली, आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से काफी नीचे रहा।

18:50 (IST)21 Jan 2020
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर 348 था, जो कि ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई फरीदाबाद में 322, ग्रेटर नोएडा में 340, गाजियाबाद में 383 और नोएडा में 356 और ग्रुरुग्राम में 268 रहा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘अच्छा’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

18:49 (IST)21 Jan 2020
दिल्ली में कोहरे के चलते दृश्यता रही कम

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

18:48 (IST)21 Jan 2020
Haryana, Haryana Weather: हरियाणा के विभिन्न शहरों में ऐसा रहा तापमान

हरियाणा में अंबाला (7.8 डिग्री), हिसार (7.8 डिग्री), करनाल (7.4 डिग्री), नारनौल (6.5 डिग्री), रोहतक (7.8 डिग्री) और सिरसा में रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अधिकारी ने कहा कि अंबाला, हिसार, करनाल और सिरसा में मंगलवार प्रात: घना कोहरा छाया रहा।

17:03 (IST)21 Jan 2020
Gurgaon, Haryana, India Hourly Weather: जानें गुरूग्राम के मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरूग्राम में ताजा तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आज दिनभर का औसत तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

16:16 (IST)21 Jan 2020
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में शुष्क रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि कोलकाता में आसमान में बादल छा सकते हैं लेकिन यहां भी बारिश की संभावना नहीं है। इधऱ पूर्वी असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश की संभावना जताई गई है।

16:14 (IST)21 Jan 2020
पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, होगी बर्फबारी

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक ताजा बर्फबारी मध्यरात्रि से शुरू हो गई है। श्रीनगर, शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर आज बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

14:47 (IST)21 Jan 2020
दिल्ली में रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोत्तरी

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ है। हालांकि ठंडी हवाएं चल रही हैं। कुछ इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों में रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

13:22 (IST)21 Jan 2020
Srinagar, Jammu and Kashmir, India Three Day Weather: श्रीनगर में तापमान कैसा रहा? पढ़ें

श्रीनगर (Srinagar) में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में घाटी में मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

12:50 (IST)21 Jan 2020
Rewa, Madhya Pradesh, India Three Day Weather Forecast: रीवा में चल रही ठंड हवाएं

धूप खिलने के बाद भी सर्दी का सितम जारी है और तेज ठंड पडने के कारण दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। दरअसल लगातार चल रही सर्द हवाएं दिन में भी लोगों को ठंड से परेशान कर रही हैं और लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।

12:10 (IST)21 Jan 2020
उत्तराखंड: निचले इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार

राज्य के लोगों को अगले कुछ दिन तेज बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है। कुछ चुनिंदा इलाकों को छोड़कर ज्यादातर में मौसम साफ ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

11:07 (IST)21 Jan 2020
शिमला नें एनएच-5 पर बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी जारी है। जिले में नेशनल हाइवे-5 पर कुफ्री के पास बर्फबारी की वजह से सड़क पर हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है। प्रशासन यहां सड़कों से बर्फ हटाने की कोशिश में जुटा है ताकि यातायात को फिर से चालू किया जा सके।

10:58 (IST)21 Jan 2020
Delhi Ncr Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के उत्तर पूर्व, उत्तरी दिल्ली के अलावा, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, गोहाना, गनौर (हरियाणा) के साथ मेरठ, मोदीनगर, संभल, हस्तिनापुर, अमरोहा, मुरादाबाद में बारिश हो सकती है।

10:28 (IST)21 Jan 2020
Uttar Pradesh Weather: यूपी में कई जगहों पर घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

09:45 (IST)21 Jan 2020
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में हिमपात

उत्‍तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों पर सोमवार को हल्का हिमपात हुआ। यमुनोत्री में चार से पांच फिट तक बर्फ पड़ी है। बर्फबारी से यमुनोत्री धाम में काफी नुकसान हुआ है। राज्‍य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। वैसे पूरे सूबे में शीतलहर का प्रकोप है और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्‍तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है।

08:52 (IST)21 Jan 2020
Shimla, Himachal Pradesh, India Daily Weather AccuWeather: शिमला में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला के झाकू इलाके से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं।

08:20 (IST)21 Jan 2020
Delhi, Delhi, India Three Day Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल जानिए

दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, गाजियाबाद और नोएडा में भी पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश और तेज हवाओं ने वायु प्रदूषण से तो राहत दी है, लेकिन ठंड में इजाफा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तापमान में इजाफा होने के बावजूद सुबह-शाम ठंड बरकरार है।

07:49 (IST)21 Jan 2020
मध्यप्रदेश में मौसम ले रहा करवट

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इन जगहों पर मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान समेत मध्य भारत के अन्य हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया गया है।