Weather Forecast, Temperature:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत ठंड रही। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया और इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 800 मीटर रही।
मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’ शहर की वायु गुणवत्ता सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9.13 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज की गई थी।
वहीं, पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे राजस्थान में रात के पारे में मामूली बढोत्तरी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने यहां शनिवार को इसकी जानकारी दी ।
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो एक दिन पहले शून्य के नीचे 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, वनस्थली में 3.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.3 डिग्री, बूंदी में 3.8 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने कश्मीर में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना जारी की है। वहीं इसके बाद से व्यापक बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रात के तापमान में कमी की वजह से डल झील, जल इकाईयों के कुछ हिस्से जम गए हैं और जल आपूर्ति लाइन प्रभावित है।
हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों फिर से हिमपात होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ग्यारह जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
बिहार में पिछले कुछ दिनों के दौरान, बिहार में हल्की बारिश देखने को मिली थी। अब 13 जनवरी यानि सोमवार तक उत्तर पश्चिमी दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएँ चलेंगी। जिससे सुबह और रात के तापमान कुछ कम बन रहेंगे तथा इनमें हल्की गिरावट हो सकती है।
कड़ाके की ठंड के बीच संभाग मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का तापमान शनिवार को 5 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही ठंड का पलटवार हुआ है। सुबह शहर सहित आसपास के इलाकों में घंटों घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर के बीच रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर चलने से लोग ठंड से बेहाल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों हुई बारिश से एक बार फिर इलाके का मौसम बदल गया है। इस बीच मौसम साफ होते ही फिर से ठंड का पलटवार हुआ है।
राजस्थान में सक्रिय हुए चक्रीय चक्रवाती घेरा अब बिहार की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण यहां मौसम साफ हो रहा है। सुबह से शाम तक कुछ देर के लिए बादल छाए रहे लेकिन ठंडकता बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 12 जनवरी तक रात का पारा गिरने का अनुमान है। पिछले 72 घंटे में रात का पारा 5 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिक श्री चंद्रा ने बताया कि उत्तर दिशा से तेज गति से हवा आ रही है। जिसके कारण घना कोहरा नहीं बन पा रहा है। रात से अलसुबह तक कोहरा छा रहा है लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं है। आने वाले दो दिन तक मौसम में विशेष बदलाव नहीं होगा।
मौसम को देखते हुए शनिवार को अभी तक जम्मू-श्रीगनर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसी गाड़ियों को ही निकाला जा रहा है। मौसम में सुधार होने के बाद ही गाड़ियों की बहाली संभव हो सकेगी। वहीं पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड भी अभी खुलने की संभावना नहीं है। वहीं श्रीनगर-लेह मार्ग पहले से ही बंद पड़ा हुआ है। मां वैष्णो देवी की त्रिकुट पहाड़ियों पर भी बादल मंडरा रहे हैं। यहां भी मौसम खराब होने की संभवना बनी हुई है। इन सबके बावजूद यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। आधार शिविर कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा, भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा और वैष्णो देवी भवन व भैरो घाटी के बीच पैसेंजर केबल कार सेवाओं का लाभ श्रद्धालु उठा रहे हैं।
दो दिनों तक खिली धूप के बाद एक बार फिर बादल छाने लगे हैं। सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीगनर से मिली जानकारी अनुसार कश्मीर में आज शनिवार से बादल छाने लगेंगे। वहीं जम्मू में भी आज से ही पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनने लगेगा। परिणाम स्वरूप रविवार से उच्च पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। अभी शीतलहर के बीच तापमान सामान्य से नीचे ही चल रहा है।
उत्तराखंड में मौसम साफ हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन भारी बर्फबारी से उपजी दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। पहाड़ों में बर्फ और पाले के कारण सड़कें खतरनाक हो गई हैं। इन सड़कों पर फिसलकर 38 लोग घायल हो गए। यहां मोटर और पैदल मार्गों पर बर्फ के बाद पाला जमने से फिसलन बनी हुई है।स्थानीय प्रशासन व पुलिस टीमें सड़कों पर मिट्टी और चूना डालकर सफर को सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 100 के करीब मोटर मार्गों पर आवाजाही अवरुद्ध है।
मौसम विज्ञान विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान शनिवार- रविवार को फिर से दिल्ली में बारिश हो सकती है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में ठंड में थोड़ा इजाफा हो सकता है। उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप निकली, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से खासी राहत मिली जबकि पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई नैनीताल और मसूरी आदि पसंदीदा पर्यटक स्थलों पर निकली धूप से वहां बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे सैलानियों को भी काफी राहत मिली ।
राजस्थान में सक्रिय हुए चक्रीय चक्रवाती घेरा अब बिहार की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण यहां मौसम साफ हो रहा है। सुबह से शाम तक कुछ देर के लिए बादल छाए रहे लेकिन ठंडकता बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 12 जनवरी तक रात का पारा गिरने का अनुमान है। पिछले 72 घंटे में रात का पारा 5 डिग्री तक कम हुआ है।
मौसम विज्ञान विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान शनिवार- रविवार को फिर से दिल्ली में बारिश हो सकती है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के साथ पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिण हरियाणा में ठंड में थोड़ा इजाफा हो सकता है।
शनिवार को दिल्ली में सुबह के वक्त मौसम साफ रहा। हालांकि अहले सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध थी लेकिन जल्दी ही सूरज निकल आया और यहां धूप खिल गई। ठंड से लोगों को यहां काफी राहत मिली है।
तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और केरल में आज भी बारिश संभव है। इन क्षेत्रों के अलावा आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त ठंड से थोड़ी राहत रही। कई इलाकों में कोहरे का असर तो नहीं दिखा लेकिन हल्की ठंडी हवाएं अभी भी चल रही हैं। दिल्ली नें सुबह का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी रीजन में 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश एकबार फिर से दस्तक दे सकती है। विभाग ने कहा है कि ऐसा पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हो सकता है।
लुधियाना में 9 बजे का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 12 बजे तक तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गयी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, अल्मोड़ा के जागेश्वर, उत्तरकाशी के जानकीचट्टी और पौडी के सतपुली में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 13 जनवरी को एक बार फिर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
जयपुर में शाम साढ़े 6 बजे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 10 बजे तक तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मनाली में शाम 6 बजे का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 3 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 10 बजे तक तापमान में मानइस 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें कि मनाली में बर्फबारी के बाद कई सड़कें अभी भी ब्लॉक हैं।
राजस्थान के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं जहां माउंट आबू व फतेहपुर सहित कई स्थानों पर रात का पारा जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं अनेक जगहों पर घना कुहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर के फतहपुर (सीकर) में यह माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान पिलानी में 1.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2.0 डिग्री, डबोक में 2.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.0 डिग्री, वनस्थली में 3.2 डिग्री, एरन रोड में 3.4 डिग्री, बीकानेर में 3.8 डिग्री व गंगानगर में 4.4 डिग्री व बूंदी में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा हालांकि यहां शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली थी।
नोएडा में शाम साढ़े चार बजे का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। इस दौरान 14 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। रात 2 बजे तक तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता शहर में ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
कुछ दिनों की राहत के बाद राजस्थान के ज्यादा हिस्से बीते चौबीस घंटे फिर कड़ाके की सर्दी, धुंध की चपेट में रहे। चुरू जिले में धुंध के कारण दो वाहन आपस में टकरा गए जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी।
मौसम विभाग के अनुसार बीती चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो ज्यादातर इलाकों में यह पांच डिग्री से कम या इसके आपपास रहा। बीती रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिलानी व सीकर में यह 2.5 डिग्री, चुरू में 2.6 डिग्री, गंगानगर में 3.8 डिग्री, वनस्थली में 4.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.3 डिग्री, जयपुर में 6.0 डिग्री व अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को घने कोहरे के साथ ठंडा दिन रहा। यह स्थिति शुक्रवार को भी जारी रहने की चेतावनी जारी की गयी है। पिछले 24 घंटों में बारिश और उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम विभाग के हवाले से कहा गया कि शिमला में मंगलवार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 20 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इसी बीच, उत्तराखंड के नैनीताल में भी बर्फ गिरी, जिसके बाद वहां का मौसम ठंडा होने के साथ सैलानियों के लिहाज से सुहाना हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कल ठीक-ठाक मात्रा में काफी पर्यटक बर्फ का बर्फीले मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस रहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति है। यह स्थिति शुक्रवार को भी जारी है।
मौसम विभाग ने 11 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है। विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
पिछले 24 घंटों में बारिश और उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में गुरुवार को तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ गिरने के साथ ही इधर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NRC के आस-पास के इलाकों में भी गुरुवार शाम अचानक पारा गिर गया। देश की राजधानी में शाम से ही गलन थी, जो कि शुक्रवार सुबह भी रही। हालांकि, सुबह करीब नौ बजे धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।