Weather forecast, Monsoon, and Temperature today: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके बुधवार को भीषण उमस भरी गर्मी की चपेट में रहे। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही धूप निकली। तेज हवा न चलने की वजह से लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान कुंडा (प्रतापगढ़) में सबसे ज्यादा छह सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा अयोध्या में पांच, सिधौली (सीतापुर) और कानपुर में चार—चार, अमेठी, शारदानगर (खीरी), कानपुर और तरबगंज (गोण्डा), राठ (हमीरपुर) और जलालाबाद (शाहजहांपुर) में तीन—तीन सेंटीमीटर, हरदोई, नवाबगंज (बाराबंकी), पट्टी (प्रतापगढ़), भटपुरवाघाट (सीतापुर), बस्ती, मौदहा (हमीरपुर) और झांसी में दो—दो सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, इलाहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद और आगरा मण्डलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, फैजाबाद, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
Highlights
हरियाणा में अभी मानसून आने में देरी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से धूल भरी आंधी गरज के साथ कुछ क्षेत्रों में बादल बरस चुके हैं। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काइमेट वेदर ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक 27 जून से 30 जून तक राज्य का मौसम गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तर पश्चिमी दिशाओं से तेज गर्म हवा चलती रहेगी। सिरसा, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, अंबाला में हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ भूटान में लगातार हो रही बारिश के कारण वहां की नदियों और बांधों का जलस्तर काफी बढ़ चुका हैं। जिसे देखते हुए भूटान एक एडवाइजरी जारी की है। जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार भूटान में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। विभाग ने देश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे भारत में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। असम में बाढ़ आने की संभावना सबसे ज्यादा है।
नेपाल के पहाड़ों पर हुई मसूलाधार बारिश से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बलरामपुर तराई क्षेत्र है। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक बलरामपुर में खराब मौसम का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वेबसाइट के मुताबिक अगले चार से 6 घंटे बेहद अहम हैं।
अगले 48 घंटों के दौरान नॉर्थ-ईस्ट में मौसम तेजी से करवट लेगा। खासकर नागालैंड में मौसम में बदलाव होगा। मौसम पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट ने इसकी जानकारी दी है। वेबसाइट के मुताबिक राज्य के दीमापुर, किफायर, कोहिमा, लोंगलेंग, मोकोकचुंग, सोम, पेरेन, फेक, तुएनसांग, वोखा और जुन्हेबोटो जिलों में तेज हवा के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद मुंबई के उपनगर अंधेरी तथा सैंटाक्रूज में बुधवार (26 जून 2019) की सुबह हल्की बारिश हुई । भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि मॉनसून गोवा, कोंकण और मुबंई में 29 जून तक चार दिन के लिए मजबूत होगा। दिन में अंधेरी और सैंटाक्रूज जैसे इलाकों में हल्की बारिश हुई।
अधिकारी ने कहा,‘‘हम बादलों की स्थिति देख रहे हैं ताकि हम बारिश की संभावना के बारे में बता सकें। अगले चार दिन 29 जून तक मुंबई सहित गोवा और कोंकण में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है।’’ विभाग ने बताया कि मॉनसून प्रति वर्ष 10 जून तक मुंबई पहुंच जाता है और इस बार यह दो सप्ताह से ज्यादा की देरी से आ रहा है,जो पिछले 10 वर्ष में इस प्रकार की सबसे बड़ी देरी है।
बिहार में कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है। हालांकि कई जिलों में मौसम आज खासा गर्म रह सकता है। मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 41 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अन्य शहरों के तुलना में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का तापमान कम रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर बाद शहर में आंधी आने का अनुमान है। गुरुवार को तापमान में थोड़ी और कमी देखने को मिलेगी और तापमान 35 से 26 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान बुधवार (26 जून, 2019) को अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आंशिक रूप से धूप निकलती रहेगी, हालांकि दिन खासा गरम रहेगा। विभाग के मुताबिक दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है।
गुजरात के गांधीनगर में आज अधिकतम तापमान 35 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर में जगह-जगह हल्की बारिश के साथ धूलभरी आंधी आने का अनुमान है। गुरुवार को भी शहर का तापमान 35 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन शहर में कुछ जगह बारिश होगी और धूप भी निकलेगी।
बिहार में कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है। मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 41 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके चलते मौसम में बदलाव के संकेत हैं। प्रदेश के भागलपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है।
अन्य शहरों के तुलना में भोपाल का तापमान कम रहने का अनुमान है। मौसम से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर बाद शहर में आंधी आने का अनुमान है। गुरुवार को तापमान में थोड़ी और कमी देखने को मिलेगी और तापमान 35 से 26 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
अजमेर का तापमान आज खासा गरम रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग के मुताबिक आंशिक रूप से धूप रहेगी जबकि गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। हालांकि गुरुवार को तापमान में कुछ कमी हो सकती है और तापमान 37 से 27 डिग्री सेल्यियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक होगा। शहर में कुछ जगह सूरज की लुकाछिपी खेलता रहेगा जबकि दिन काफी गर्म रहने का अनुमान है। वेदर वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को भी दिन गर्म रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
हरियाणा के फरीदाबाद में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वेदर वेबसाइट के मुताबिक फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। हालांकि शहर में धुंधली धूप निकलने का अनुमान लगाया गया है। गुरुवार को शहर के तापमान में अधिक बढ़ोतरी का अनुमान है जो बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हरियाणा के गुरुग्राम में भी आज मौसम खासा गरम रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। गुरुवार को तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।