Weather forecast Today Updates: भारी बारिश के कारण बेहाल बिहार को अब कुछ राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल मौसम विभाग ने बिहार में जारी रेड अलर्ट हटा लिया है। मानसून का असर बिहार से कम हो रहा है, जिसके चलते बारिश नहीं होने के आसार हैं। हालांकि बाढ़ से प्रभावित पटना में लोगों को आम जरुरतों के लिए भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों में पानी भरने के बाद लोगों के सामने खाने की समस्या आ गई है। यही वजह है कि भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स द्वारा पटना में राहत सामग्री और फूड पैकेट पहुंचाए गए।

पटना में बाढ़ जैसे हालात के चलते सीएम नीतीश कुमार नेअधिकारियों के साथ बैठक कर हालात पर चर्चा की। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। वहीं गंगा, कोसी, गंडक, महानंदा सहित प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कई स्थानों पर तटबंध टूटने का खतरा है। मौसम विभाग के मुताबिक अकेले पटना में 151 MM बारिश हो चुकी है जो हाल के वर्षों में एक रिकॉर्ड है। अधिकारियों में मुताबिक पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चारों तरफ पानी भरा पड़ा है, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लोगों की मदद के लिए जगह-जगह बोट्स तैनात की गईं हैं।

Live Blog

Highlights

    19:41 (IST)01 Oct 2019
    गुजरात को मिलेगी राहत

    स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों तक अहमदाबाद, मेहसाणा, पाटन, तथा गांधीनगर में हल्की बारिश के आसार। 3 अक्टूबर से पूरे गुजरात का मौसम शुष्क को जाएगा। 10 अक्टूबर के आस-पास गुजरात से मॉनसून की विदाई की शुरुआत होने की संभावना है।

    18:19 (IST)01 Oct 2019
    बारिश से हालात खराब

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। बलिया के समूचे जिला कारागार परिसर में कमर तक पानी भर जाने के कारण कम से कम 900 कैदियों को दूसरे जिलों की जेलों में भेजना पड़ा। झारखंड के दुमका जिले में बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है। गुजरात में राजकोट जिले में एक कार के पानी में बह जाने से कार सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। सौराष्ट्र के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का आवास भी बारिश से प्रभावित हुआ है। वह शहर में अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए।

    15:16 (IST)01 Oct 2019
    केंद्र सरकार ने भेजी मदद

    केंद्र ने बिहार में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ के 20 दलों को भेजा है और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को काम में लगाया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बिहार के 16 जिले जल प्रलय से प्रभावित हैं।

    15:16 (IST)01 Oct 2019
    केंद्र सरकार ने भेजी मदद

    केंद्र ने बिहार में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ के 20 दलों को भेजा है और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को काम में लगाया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के नेतृत्व में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने मंगलवार को बिहार में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। बिहार के 16 जिले जल प्रलय से प्रभावित हैं।

    13:50 (IST)01 Oct 2019
    कई राज्यों में बारिश के चलते हालात खराब

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। बलिया के समूचे जिला कारागार परिसर में कमर तक पानी भर जाने के कारण कम से कम 900 कैदियों को दूसरे जिलों की जेलों में भेजना पड़ा। झारखंड के दुमका जिले में बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है। गुजरात में राजकोट जिले में एक कार के पानी में बह जाने से कार सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। सौराष्ट्र के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का आवास भी बारिश से प्रभावित हुआ है। वह शहर में अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए।

    12:10 (IST)01 Oct 2019
    दिल्ली में औसत से कम हुई बारिश

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो वर्षों के दौरान अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। दिल्ली में 2018 में 770.6 मिलीमीटर और 2017 में 672.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष जून में दिल्ली में मात्र 11.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि सामान्य 65.5 मिलीमीटर है। इस तरह से जून में 83 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। जुलाई महीने में यहां 24 प्रतिशत कम वर्षा हुई क्योंकि मात्र 210.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    11:26 (IST)01 Oct 2019
    बारिश ने पिछले पच्चीस सालों का रिकॉर्ड तोड़ा

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि देश में 1994 के बाद इस मानसून में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसे ‘सामान्य से अधिक’ बताया। आईएमडी ने कहा कि मानसून देश के कुछ हिस्सों के ऊपर अभी भी सक्रिय है। विभाग ने कहा कि मानसून की वापसी 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरपश्चिम भारत से शुरू होने की उम्मीद है। यह मानसून की अब तक की दर्ज सबसे विलंबित वापसी है। मानसून सामान्य तौर पर एक सितम्बर से पश्चिमी राजस्थान से वापस होना शुरू होता है।

    10:48 (IST)01 Oct 2019
    पटना में कितनी बारिश हुई

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में इस मानसून में एक जून से 30 सितम्बर तक 404.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि 30 वर्ष का औसत 648.9 मिलीमीटर है। इस तरह से इस वर्ष 38 प्रतिशत कम वर्षा हुई। मानसून इस वर्ष सामान्य से एक सप्ताह की देरी से आया था। मानसून ने आठ जून को केरल के ऊपर से शुरूआत की थी लेकिन जून में इसकी गति सुस्त हो गई थी और जून में 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी।

    20:27 (IST)30 Sep 2019
    गुजरात के इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

    गुजरात पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते गुजरात के अधिकांश इलाकों, खासकर दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी पश्चिमी मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस दौरान तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

    19:30 (IST)30 Sep 2019
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई काटी गई

    बिहार में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश का दौर जारी है और इससे सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। अधिकारियों के मुताबिक बारिश से जुड़े विभिन्न घटनाओं में अभी तक प्रदेश में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के चलते राज्य सरकार ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है। रेड अलर्ट भारी से भीषण बारिश के पूर्वानुमान के चलते जारी किया जाता है। इसके अलावा सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग ने पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली की सप्लाई काट दी है।

    18:42 (IST)30 Sep 2019
    देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से हो रही लोगों की मौत

    गुजरात में बारिश का खासा असर पड़ा, रविवार को राजकोट जिले में बाढ़ के कारण सड़क पर कार बह जाने से तीन महिलाएं डूब गईं। इसी तरह मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में भी भारी बारिश के चलते 13 लोगों की मौत हो गई।

    18:39 (IST)30 Sep 2019
    बारिश और बारिश जनित घटनाओं से देशभर में 120 लोगों की मौत

    अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में देशभर में 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लोगों की जाने गईं। यूपी में ही रविवार तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार के मुताबिक 25 लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि 18 लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। 

    18:34 (IST)30 Sep 2019
    पटना में जलभराव के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

    पटना की सड़कों पर बोट चल रही है। 

    17:45 (IST)30 Sep 2019
    झारखंड में मानसून जाते-जाते दे गया राहत

    मानसून की शुरुआत में झारखंड में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई और इसके चलते राज्य में सूखे के हालात बनते दिखाई दे रहे थे। लेकिन जाते-जाते मानसून झारखंड में जमकर बरसा, जिससे बारिश की कमी पूरी हो गई। हालांकि अभी भी बारिश में 18 फीसदी की कमी है और सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश को सामान्य वर्षा माना जाता है।

    16:33 (IST)30 Sep 2019
    बिहार में भारी बारिश से बिजली की सप्लाई रहेगी बाधित

    विभाग ने एक सूचना में कहा कि बिजली घरों में पानी कम होने तक सप्लाई बाधित रहेगी। इसी बीच बिहार सरकार ने भारतीय वायु सेना से मदद मांगी है। नीतीश सरकार ने IAF से दो हेलीकॉप्टर देने का कहा है ताकि पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके और लोगों तक फूड पैकेट व दवाईयां पहुंचाई जा सकें।

    13:56 (IST)30 Sep 2019
    कश्मीर के मौसम का हाल भी जानिए

    मौसम के करवट लेते ही जम्मू  के कई इलाके कश्मीर घाटी से भी ठंडे हो गए हैं। लगातार दूसरे दिन की बारिश से कटरा का तापमान श्रीनगर से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं संभाग के भद्रवाह का तापमान पहलगाम से भी कम दर्ज हुआ।

    11:30 (IST)30 Sep 2019
    राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

    राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर के देवल में 17 सेंटीमीटर, डूंगरपुर तहसील में 10 सेंटीमीटर, आसपुर में 8 सेंटीमीटर, गणेशपुर में 7 सेंटीमीटर, नागौर के डेगाना में 5 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 4 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बांसवाडा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

    10:50 (IST)30 Sep 2019
    बलिया में पटरी धंसी, यातायात ठप

    उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश अब मुसीबत बन चुकी है। वर्षा के कारण जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वा हवा की वजह से जगह—जगह घिरे बादल पिछले कई दिन से रूक—रूक कर बरस रहे हैं। इसकी वजह से जनजीवन दरहम—बरहम हो गया है। बलिया में लगातार बारिश की वजह से रविवार को बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर यातायात ठप हो गया। बलिया में तड़के सवा चार बजे भारी बारिश के कारण छपरा-बलिया रेल खंड पर बलिया और बांसडीह रेलवे स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने पटरी धंस गयी और यहां यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

    09:29 (IST)30 Sep 2019
    बिहार सरकार की IAF से गुहार, पीड़ितों की मदद के लिए दें दो हेलीकॉप्टर

    प्रदेश में भारी बारिश के चलते बिहार सरकार ने भारतीय वायु सेना से मदद मांगी है। नीतीश सरकार ने IAF से हेलीकॉप्टर देने का कहा है ताकि पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके और लोगों तक फूड पैकेट और दवाईयां पहुंचाई जा सकें।

    09:20 (IST)30 Sep 2019
    ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत

    पटना शहर के खगौल थाना अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप भारी बारिश के कारण सड़क किनारे एक पेड़ आटोरिक्शा पर गिर गया जिससे उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। खगौल थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। भागलपुर जिले के बरारी थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण अलग अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया।

    08:12 (IST)30 Sep 2019
    देश भर में भारी बारिश से चार दिनों में करीब 120 से ज्यादा की मौत, पटना में जनजीवन अस्त-व्यस्त

    पिछले चार दिनों में देश भर में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिनमें सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। बिहार में लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है, राजधानी पटना के लगभग सभी क्षेत्रों में पानी भर गया है और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की वापसी में और अधिक देरी हो सकती है।

    08:01 (IST)30 Sep 2019
    सीएम नीतीश ने फिर की बैठक

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर फिर बैठक की और पटना में जलजमाव वाले इलाकों का दौरा की हालात का जायजा लिया।
    पटना के सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग में अपने कक्ष में नीतीश ने आलाधिकारियों के साथ रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारे स्थित 12 जिलों में कहीं-कहीं लोगों के लिए दिक्कत की स्थिति पैदा हो गई। अब पिछले पांच-छह दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। कोई सूचना नहीं है कि अब रुकेगी। मौसम विभाग भी सटीक अनुमान नहीं लगा पा रहा है।

    07:53 (IST)30 Sep 2019
    वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल