Weather forecast Today India : समूचे मेघालय में पिछले सात दिन से लगातार बारिश से राज्य की दो नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसकी वजह से वेस्ट गारो हिल्स जिले के मैदानी इलाकों में आई बाढ़ के कारण कम से कम 1 लाख 14 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देमदेमा प्रखंड में 50 गांवों के करीब 57,700 लोग और सेलसेला प्रखंड में 104 गांवों के करीब 66,400 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि असम से होकर आने वाली ब्रह्मपुत्र और जिनिराम दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ जाने से जिले के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बीच राज्य की राजधानी शिलांग के निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी भर गया है।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के उपायुक्त एम डब्ल्यू नोंगबरी ने कहा, ‘‘शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि मेघालय सरकार ने रविवार को पश्चिम गारो हिल्स जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये सात दिन तक नि:शुल्क राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। फुलबरी के विधायक एस. जी. इस्मतुर मोमिनीन ने कहा कि हम लगातार हालात पर नजर रखे हैं और अगर स्थिति बिगड़ी तो लोगों को उसकी सूचना दी जाएगी।।

 

Live Blog

22:13 (IST)15 Jul 2019
तमिलनाडू में भारी बारिश

तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है।

20:41 (IST)15 Jul 2019
4157 लोगों को बचाया गया

15 जुलाई तक 30 जिले के 4157 लोगों को बचाया गया है। बाढ़ के दौरान लगभग 42,86,421 लोग प्रभावित हुए हैं।

20:17 (IST)15 Jul 2019
2500 लोगों को बचाया गया

असम के बक्सा,मोरीगांव, गोलघाट और कामरूप जिले में 11 जुलाई से 15 जुलाई तक एनडीआरएफ की टीम ने 2500 लोगों को बाढ़ से बचाया है। एनडीआरएफ की 15 टीमें बाढ़ के हालात से निपटने के लिए तैनात किए गए।

19:38 (IST)15 Jul 2019
दो विमान के रूट बदले गए

दिल्ली में खराब मौसम के चलते दो विमानो के रूट डायवर्ट कर लखनऊ कर दिया गया है।

18:54 (IST)15 Jul 2019
गुरुवार तक बारिश

आईएमडी ने भविष्यवाणी की बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है। एनसीआर में लोगों का बारिश का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म हो गया जब दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से पहले तेज हवाएं चली और इसके बाद बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद उमस से राहत मिली है।

17:07 (IST)15 Jul 2019
असम में बाढ़ का विकराल रूप

असम में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। बारिश के चलते ब्रम्हपुत्र नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

16:59 (IST)15 Jul 2019
चंपावत में हिमस्खलन

उत्तराखंड के चंपावत में हिमस्खलन से सड़क पर गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया है।

16:05 (IST)15 Jul 2019
दिल्ली एनसीआर में बारिश

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बादल बरस रहे हैं। कई दिनों से उमस और गर्मी का मार झेल रहे एनसीआर के कई हिस्सों में आज बारिश के चलते थोड़ी राहत जरूर हुई होगी।

15:51 (IST)15 Jul 2019
नोएडा में बारिश

कई दिनों के बाद  नोएडा के लोगों को गर्मी से निजात मिली है। चार बज के करीब  सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लिया और दिन में ही घना अंधेरा छा गया जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी।

14:57 (IST)15 Jul 2019
मदद की गुहार लगा रहा नेपाल

बाढ़ प्रभावित नेपाल ने बारिश एवं बाढ़ की वजह से होने वाली बीमारियों की आशंक के मद्देनजर उनकी रोकथाम में मदद और लगातार बारिश से प्रभावित हजारों लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से मदद मांगी है। मीडिया में आई खबर में इस बात की जानकारी दी गई है। बाढ़ की वजह से नेपाल में अभी तक 60 लोगों के मरने की सूचना है। बीते गुरुवार से हो रही भारी बारिश से नेपाल प्रभावित है। इसकी वजह से 25 जिले और 10,385 लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश जनित घटनाओं में 35 लोगों के लापता होने की सूचना है। बारिश की वजह से देश के मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार बारिश से हुई क्षति के आकलन के लिए रविवार को आपात बैठक बुलायी गई। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) और अन्य एजेंसियां शामिल थीं।

14:19 (IST)15 Jul 2019
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कब होगी बारिश?

भयंकर गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को इस सप्ताह थोड़ी राहत मिल सकती है। मौमस से जुड़ी एक निजी वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में इस सप्ताह बारिश हो सकती है।

13:59 (IST)15 Jul 2019
दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट

दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से भरे मौसम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदबांदी होने की संभावना जताई है। आज शहर में अधिकतम तापमान सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को बारिश होने और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज मानसून आने की उम्मीद नहीं है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक शहर में आज हालांकि धूप की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है और तापमान 26 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।।

13:13 (IST)15 Jul 2019
आज इन राज्यों में फिर हो सकती है बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर-मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश।

12:42 (IST)15 Jul 2019
बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश

बिहार में बाढ़ की स्थिति रविवार को गंभीर हो गई। बाढ़ से राज्य के नौ जिलों में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश राज्य की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल चार मौतों में अररिया में दो लोग जबकि शिवहर और किशनगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

12:07 (IST)15 Jul 2019
बिहार के हालात

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बाढ़ से राज्य के नौ जिलों में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल की सीमा से लगे क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश राज्य की पांच नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल चार मौतों में अररिया में दो लोग जबकि शिवहर और किशनगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य के नौ जिलों-शिवहर, सीतामढी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के 55 प्रखंडों में बाढ़ से कुल 17,96,535 आबादी प्रभावित हुई है।

11:47 (IST)15 Jul 2019
दिल्ली से सटे नोएडा के मौसम का हाल जानिए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज मानसून आने की उम्मीद नहीं है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक शहर में आज हालांकि धूप की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है और तापमान 26 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

11:01 (IST)15 Jul 2019
यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, जलभरण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश की वजह से शारदा, घाघरा, बूढ़ी राप्ती, क्वानो और गण्डक समेत विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ा है। पंजाब और हरियाणा में भी मध्यम से भारी बारिश हुई है और इस कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिन में चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई। राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री कम है। हरियाणा के अंबाला में भी जबरदस्त बारिश हुई और यहां का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम है।

10:42 (IST)15 Jul 2019
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली वासियों को गर्मी और उमस से भरे मौसम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बूंदबांदी होने की संभावना जताई है। आज शहर में अधिकतम तापमान सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जुलाई को बारिश होने और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है।

09:59 (IST)15 Jul 2019
नेपाल में 65 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाली की संख्या बढ़कर 65 पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि इस दौरान 38 लोग घायल हुए हैं और 30 लोग लापता है, जिन्हें खोजने का काम प्रगति पर है। नेपाल पुलिस के मुताबिक बाढ़ प्रभावित 22 जिलों में से अभी तक 1146 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

09:36 (IST)15 Jul 2019
भारी बारिश से हरियाणा के अंबाला में हालात खराब, गलियों और घरों में भरा पानी

08:58 (IST)15 Jul 2019
भारी बारिश के चलते बिहार की कमला नदी जल स्तर बढ़ा, दरभंगा के जिले बाढ़ की चमेट में आए

08:26 (IST)15 Jul 2019
नदियों का हाल

घाघरा नदी पलियाकलां (खीरी) में जबकि बूढ़ी राप्ती नदी ककरही (सिद्धार्थनगर) में खतरे के निशान को पार कर गई है। इसके अलावा, घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में लाल चिह्न के नजदीक पहुंच गया है। इसके अलावा राप्ती नदी भिनगा (श्रावस्ती) और बलरामपुर में, सरयू नदी गायघाट (बहराइच) में, शारदा नदी शारदानगर (खीरी) में, गंगा नदी कछला पुल (बदायूं) में जबकि क्वानो नदी चंद्रदीपघाट (गोण्डा) और गण्डक नदी खड्डा (कुशीनगर) में खतरे के निशान के आसपास बह रही है।