दिल्ली में अचानक मौसम ने पलटी मारी है। दिल्ली पहले ही जहरीली हवा का सामना कर रही थी, इस बीच अब ठंड भी बढ़ने लगी है। आखिर में ऐसा क्यों हो रहा है? मौसम विभाग इसके लिए हवा को कारण बता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम से आने वाली हवाओं ने दिल्ली के मौसम को अचानक बदल दिया है। दिल्ली में बुधवार को कोहरे का असर ऐसा रहा कि कई फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा।

हवाओं के कारण छा रहा कोहरा

मौसम विभाग ने कहा कि पिछले काफी दिनों से पाकिस्तान के पंजाब में घना कोहरा छाया हुआ था और अमृतसर और उसके आसपास भी कोहरे की चादर थी। इसके बाद अब यह फैलना शुरू हो गया और हवाओं के कारण दिल्ली में भी घना कोहरा छाने लगा। 13 नवंबर को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई हुई थी।

दिल्ली में लगातार 400 से अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग से जुड़े एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दिल्ली में पॉल्यूशन के बढ़ने का कारण भी मौसम में हो रहे बदलाव है। मौसम विभाग का मानना है कि घने कोहरे के कारण और तापमान गिरने से हवा में मौजूद प्रदूषण के पार्टिकल एक तरह से थम जाते हैं। इसी वजह से लगातार AQI गिर रहा है। हालांकि मौसम विभाग का यह भी मानना है कि इस हफ्ते के आखिरी में हवा चलेगी और AQI में कमी आएगी।

गाड़ियां फूंकी, लोगों ने छोड़ा घर, 60 से ज्यादा गिरफ्तार… SDM को थप्पड़ मारने के बाद टोंक में रातभर जमकर बवाल

भारत में इस साल मौसम में कुछ आश्चर्यजनक बदलाव देखने को मिले हैं। 1901 के बाद अक्टूबर का महीना भारत में सबसे अधिक गर्म रहा। अक्टूबर के महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं नवंबर का महीना भी काफी गर्म रहा। आमतौर पर नवंबर में ठंड देखने को मिलती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाई ठंडी होती हैं। इसके कारण ही तापमान नीचे गिरता है। हालांकि इस बार यह हवाएं ज्यादा असर नहीं डाल सकीं। हालांकि बुधवार को इसका असर हुआ और हमें तापमान में गिरावट देखने को मिली।