Tamil Nadu News: तमिलनाडु में को नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है। बीजेपी विधायक नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु भाजपा इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व राज्य इकाई अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने उन्हें बधाई दी है। के. अन्नामलाई ने कहा कि हमें अपना लक्ष्य और रास्ता पता है, हम आगामी चुनाव 2026 में सबसे मजबूत NDA गठबंधन के साथ तमिलनाडु से DMK को उखाड़ फेंकेंगे।

वहीं, भाजपा नेता तरुण चुघ ने नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि पार्टी प्रतिनिधियों ने नागेंद्र जी को नया अध्यक्ष चुना है, मैं सभी को बधाई देता हूं।

तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पिता-पुत्र, दादा-पोते, मां-बेटे, चाचा-भतीजे की पार्टी नहीं है जहां परिवार के ड्राइंग रूम या डाइनिंग टेबल पर अध्यक्ष चुने जाते हैं। यहां पार्टी के समर्पित प्रतिनिधि अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। परिवारवाद, वंशवाद, अहंकार और भ्रष्टाचार वाली पार्टियां लोकतंत्र को नहीं समझ सकतीं।

कांग्रेस से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, कुर्क संपत्तियों पर कब्जे के लिए नोटिस जारी

AIADMK और भाजपा के गठबंधन पर तरुण चुघ ने कहा कि तमिलनाडु में AIADMK और भाजपा के गठबंधन की तो NDA मजबूती से आगे बढ़ेगा। NDA पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।

कौन हैं नए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष?

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली विधानसभा से भाजपा विधायक नैनार नागेंद्रन प्रदेश की राजनीति के लिए अनुभवी और जाना पहचाना चेहरा हैं। वो प्रदेश की जयललिता सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हालांकि साल 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी में आने के बाद से ही वो पार्टी को मजबूत करने समेत कई महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

बता दें, अन्नामलाई को 2021 में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जुलाई में अन्नामलाई का कार्यकाल समाप्त होने के साथ, भाजपा नेतृत्व एक नए नेता का चयन करने में व्यस्त है। शुरुआत से ही नैनार नागेंद्रन, वनाथी श्रीनिवासन और अन्य के नामों की चर्चा चल रही थी। इस बीच, अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को विचार-विमर्श के लिए दिल्ली बुलाया था।

यह भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद हिंसा पर पहली बार आया सीएम ममता बनर्जी का बयान, जानिए मोदी सरकार को लेकर क्या कहा

‘भारत बहुसंख्यकवाद के बढ़ते खतरे का सामना कर रहा है…’ महबूबा मुफ्ती ने स्टालिन, ममता और सिद्धारमैया को वक्फ कानून पर लिखा पत्र