Washim (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती हुई। बीते 20 नवंबर को प्रदेश की सभी 288 सीटों पर चुनाव हुआ था। आज सुबह 8 बजे के बाद से ही सभी सीटों के परिणाम भी आने शुरू हो गए थे। वाशिम विधानसभा सीट पर भाजपा के श्याम रामचरण खोड़े ने जीत दर्ज की है।
विदर्भ क्षेत्र में स्थित वाशिम विधानसभा में लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है। इस चुनाव में महायुति की ओर से भाजपा ने जहां श्याम रामचरण खोड़े को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महाविकास अघाड़ी की ओर से शिवसेना (UBT) ने सिद्धार्थ अकरमजी देवले पर विश्वास जताया है। देवले पिछले चुनाव में इसी सीट से वंचित बहुजन आघाडी से उम्मीदवार थे।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
बीजेपी के श्याम रामचरण खोड़े जीते
भाजपा के श्याम रामचरण खोड़े ने 19,874 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी के सिद्धार्थ अकरमजी देवले को हराया है।
श्याम रामचरण खोड़े ने 6,827 वोटों से आगे
वाशिम विधानसभा में भाजपा के श्याम रामचरण खोड़े आगे चल रहे हैं। श्याम रामचरण खोड़े ने 6,827 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। यहां नौ राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।
बीजेपी के रामचरण खोड़े आगे
वाशिम विधानसभा में पांच राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। यहां भाजपा के श्याम रामचरण खोड़े और महाविकास अघाड़ी के सिद्धार्थ अकरमजी देवले के बीच टक्कर चल रही है। बीजेपी रामचरण 1,015 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वाशिम में सिद्धार्थ देवले आगे
वाशिम विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती में उद्धव बाला साहेब ठाकरे (उबाठा) गुट के सिद्धार्थ देवले ने 212 मतों से बढ़त हासिल की है। आगे की काउंटिंग जारी है।
बीजेपी का लंबे समय से कब्जा
वाशिम विधानसभा के इतिहास की बात करें तो यहां शुरुआती दिनों में कांग्रेस जरूर मजबूत थी। लेकिन एक बार बीजेपी की एंट्री हो जाने के बाद कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। पिछले पांच चुनाव से बीजेपी लगातार चुनाव जीत रही है। वहीं, लखन सहदेव मलिक ने साल 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लगातार तीन चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई।
वाशिम (महाराष्ट्र) विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
साल 2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें, तो वाशिम से बीजेपी से लखन सहदेव मलिक तीसरी बार चुनावी मैदान में थे। वहीं, कांग्रेस की ओर से रजनी महादेव राठौड़ चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, जब परिणाम आया तो लखन मलिक को 66159 वोट मिले जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से उम्मीदवार सिद्धार्थ अकरमजी देवले को 52464 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राठौर को 30716 वोट मिले।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीत / हार |
बीजेपी | लखन सहदेव मलिक | 66,159 | जीत |
वंचित बहुजन अघाड़ी | सिद्धार्थ अकरमजी देवले | 52,464 | हार |
कांग्रेस | रजनी महादेव राठौड़ | 30,716 | हार |