Waqf Board Amendment Bill 2024 News: लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 पेश कर दिया गया है। इस संशोधन पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। सरकार द्वारा पेश किए गए संशोधन बिल पर जब जदयू के ललन सिंह तो विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसपर ललन सिंह भड़क उठे। ललन सिंह ने कहा कि जदयू एक पार्टी है और उसे अपना पक्ष रखने का अधिकार है।

उन्होंने लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 (Waqf Board Amendment Bill 2024) पर बोलते हुए कहा कि कई माननीय सदस्यों की बात सुनने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यह जो संशोधन लाया गया वक्फ बोर्ड के कानून में ये मुसलमान विरोधी है। कहां से ये मुसलमान विरोधी है? कौन सा इसका कानून मुसलमान विरोधी है?

ललन सिंह ने आगे कहा कि यहां अयोध्या के मंदिर का उदाहरण दिया जा रहा है। अरे, मंदिर और संस्था में अंतर आपको नजर नहीं आ रहा है तो और कौन सा तर्क आप खोज रहे हैं। अरे ये मंदिर नहीं है, आपकी मस्जिद के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। ये एक कानून से बनी हुई संस्था है। उस संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कानून बनाया जा रहा है। पारदर्शिता आनी चाहिए।

‘पारदर्शिता लाने के लिए बनाया जा रहा कानून’

जदयू नेता ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून से बना है। कानून से बनी हुई कोई भी संस्था अगर निरंकुश होगी तो उसमें उसमें पारदर्शिता लाने के लिए सरकार को हक है, अधिकार है कानून बनाने का। ये उसकी तुलना मंदिर से कर रहे हैं, इसका मतलब मंदिर से नहीं है, धर्म के नाम पर कोई बंटवारा नहीं हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और केसी वेणुगोपाल को दिल्ली में सिखों की हत्या के लिए घेरने का भी प्रयास किया।

वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्य, डीएम को पावर- जानिए वक्फ कानून में और क्या बदलाव ला रही सरकार

AIMIM चीफ ओवैसी ने जताया विरोध, बोले- आप मुसलमानों के दुश्मन

लोकसभा में बोलते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिल संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 25 के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। यह बिल भेदभावपूर्ण और मनमाना दोनों है। इस बिल को लाकर केंद्र सरकार देश को जोड़ने का नहीं बल्कि बांटने का काम कर रहे हैं। यह बिल इस बात का सबूत है कि आप मुसलमानों के दुश्मन हैं।