Varanasi Lok Sabha Elections Results: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 1,52,700 मतों से मात दी है। बता दें, नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के कारण इस सीट पर देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। सुबह मतगणना के वक्त से एक बार ऐसा भी हुआ, जब कांग्रेस के अजय राय कुछ वोटों से पीएम मोदी से आगे भी दिखाई दिए। हालांकि, उसके बाद पीएम मोदी लगातार बढ़त बनाए रहे और जीत हासिल की।
पीएम मोदी की जीत का गणित
2014 : 3.71 लाख के अंतर से जीते थे।
2019 : 4.8 लाख वोट से जीते थे। कुल वोट 6.74 लाख मिले थे।
2024: 1.52 लाख वोट से जीते। कुल वोट 6.12 लाख मिले।
वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से 388742 वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी के सामने बीजेपी ने यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा था।
बता दें, अभी तक रुझानों में उत्तर प्रदेश में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सपा यूपी की 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 28 सीटों पर आगे है और तीन से सीटों पर उसने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर लीड बनाए हुई है, और 1 सीट पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय लोकदल दो सीटों पर आगे है, अपना दल एक सीट पर आगे है। आजाद समाज पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है।