Vande Bharat Train: देश को बुलेट ट्रेन से पहले इसके जैसे रफ्तार से चलने वाली ट्रेन मिल गई। दरअसल, भारत की फस्ट सेमी हाई स्पीड और नई वंदे भारत ट्रेन ने अपने ट्रस्ट के दौरान रिकॉर्ड स्थापित किया है। भारतीय रेलवे के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन ने बुलेट ट्रनों को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने जानकारी दी कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर ये देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसे चलाया जाएगा। ये ट्रेन यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए बेहतर सुविधाओं से लैस होगी।

दरअसल, 09 सितंबर को नई वंदे भारत ट्रेन का अहमदाबाद-मुंबई रूट पर ट्रायल किया गया था। इस ट्रेन रफ्तार जो कीर्तिमान स्थापित किया उसे देखकर लोग बुलेट ट्रेन को भूल जाएंगे। क्योंकि इस ट्रेन ने अहमदाबाद से सूरत की दूरी महज 2 घंटे 32 मिनट पूरी कर ली। ये ट्रेन सुबह 7.06 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई और सुबह 9.38 बजे सूरत स्टेशन पर पहुंच गई। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस को 3 घंटे लग जाते हैं। सबस अहम बात ये कि ट्रेन यहां बिना रुके दोपहर 12.16 बजे तक मुंबई सेंट्रल पहुंच गई थी। बता दें कि नई वंदे भारत ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई के बीच 492 किलो मीटर की दूरी तय करने में केवल 5 घंटे 10 मिनट का ही समय लगा।

Vande Bharat Train की खासियत के बारे में जानिए

भारतीय रेलवे के अनुसार, वंदे भारत केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति और 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम होंगी।इसके अलावा नई ट्रेन 392 टन हल्की होंगी और 32 इंच के एलसीडी टीवी से लैस होंगी, जो पहले की वंदे भारत ट्रेनों में स्थापित 24 इंच के पैनल से अपग्रेड है। भारतीय रेलवे ने कहा कि नई ट्रेनों में एयर कंडीशनर भी लगाए जाएंगे, जो पिछले वाले की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक अच्छे हैं। रेलवे ने कहा कि यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एसी में ट्रैक्शन मोटर के साथ धूल रहित स्वच्छ एयर कूलिंग होगी।

पूरी तरह से Made in India है Vande Bharat Train

यात्रियों को आरामदायक यात्रा देने के लिए रेलवे ने कहा कि ट्रेनों के पुराने वर्जन में एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को जो रिक्लाइनिंग चेयर दी गई थी। उसे अब नई वंदे भारत ट्रेनों के सभी वर्जन में लगाया जाएगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में हवा को फिल्टर के लिए रूफ माउंटेड रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावॉयलेट हवा को फिल्टर प्रणाली होगी। इस नई प्रणाली को आरएमपीयू के दोनों सिरों में डिजाइन और स्थापित किया गया है ताकि ताजी हवा और वापसी हवा के जरिए से आने वाले कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस से मुक्त हवा को फिल्टर और साफ किया जा सके। वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।