Donald Trump India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत अहमदाबाद पहुंचे। यहां साबरमती आश्रम जाने के बाद उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां ट्रंप ने ‘नमस्ते-नमस्ते’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “अमेरिका भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा। मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है। शानदार स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपने अमेरिकी लोगों का बहुत बड़ा सम्मान किया है।” मोटेरा में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पुहंच गए हैं। उनके स्वागत में सीएम योगी पहुंचे और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पत्नी मेलानिया के साथ वह ताजमहल  का दीदार करने पहुंचे।वहां कुछ वक्त गुजारने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रंप ने आगे कहा, “आपकी मेहमाननवाजी के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। पीएम मोदी का जीवन इस राष्ट्र के लिए असीम वचन को दिखाता है। जब वह एक युवा थे, तो उन्होंने एक कैफेटेरिया (चाय की दुकान) में काम किया था। हर कोई उससे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बताऊंगा, वह बहुत सख्त है। आज, वह जबरदस्त रूप से सफल है।”

ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार जताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “ट्रंप ने भारत के प्रति अपने विशेष प्यार को हमेशा प्रदर्शित किया है। भारत और अमेरिका के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका की तरह ही भारत में भी परिवर्तन के लिए अधीरता है। हमारी 130 करोड़ की आबादी इसके लिए प्रयासरत है। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही है, वह देश अमेरिका है।”

मोटेरा स्टेडियम में दो मजबूत राष्ट्रों के प्रमुख के मौजूदगी में दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप का नारा लगाया। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, डोनॉल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद हैं। मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब लाखों लोग उपस्थित हैं।

Donald Trump India Visit LIVE Updates: Follow Here

शाहीन बाग धरना-प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पढ़िए लाइव अपडेट

 

Live Blog

20:52 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप और मेलानिया ने किया फिर से ताजमहल विजिट करने का वादा
20:01 (IST)24 Feb 2020
राष्ट्रपति कोविंद द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में शामिल नहीं होंगे मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोंिवद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे।
सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की।सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है।

19:13 (IST)24 Feb 2020
सीएम योगी ने भेंट किया तोहफा

Image

18:53 (IST)24 Feb 2020
मोदी-ट्रंप की वार्ता से पहले हिंदू सेना ने किया यज्ञ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वार्ता से पहले एक हिंदू संगठन ने सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर यज्ञ किया। इस बारे में संगठन के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने यज्ञ किया और वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा ट्रंप के लिए आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि वे आतंकवाद के खात्मे के लिए मिलकर काम करें।’’ इस बीच विभिन्न वाम संगठनों के सदस्यों तथा महिला समूहों ने यज्ञ स्थल से कुछ दूर ट्रंप के दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया और कहा कि यह भारत के लिए अच्छा नहीं है।

18:44 (IST)24 Feb 2020
कौन हैं ट्रंप और मेलानिया को ताज का दीदार कराने वाले नितिन सिंह

राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया जब ताजमहल का दीदार कर रहे थे तो  एक शख्स था जो दोनों को ताजमहल के बारे में जानकारियां दे रहा था। इस शख्स का नाम नितिन सिंह उर्फ रिंकू है। रिंकू आठ साल से गाइड का ही काम करते हैं। इससे पहले उन्होंने कई राष्ट्राध्यक्षों को ताज का दीदार कराया है।

18:23 (IST)24 Feb 2020
आगरा शहर को सजाया गया

भारी सुरक्षा तैनाती के बीच ट्रम्प के स्वागत के लिए पूरे आगरा शहर को सजा दिया गया है।उनके काफिले के करीब 13 किलोमीटर लंबे रास्ते में बड़े पैमाने पर बधाई संदेश वाले होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि प्रमुख सड़क को अमेरिका और भारत के झंडों से सजाया गया है।मार्ग के साथ, 21 नामित क्षेत्रों में 3,000 से अधिक कलाकार कृष्ण लीला जैसे ब्रज, अवध और अन्य क्षेत्रों के नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे।ट्रम्प का स्वागत करने के लिए 15,000 से अधिक स्कूली छात्र काफिले के मार्ग पर सड़कों के किनारे अमेरिका और भारत के झंडे पकड़े हुए कतार में खड़े थे।
सड़क किनारे लगे एक विशाल होर्डिंग में ट्रम्प और मोदी की तस्वीर के साथ लिखा हुआ है- ‘नमस्ते ट्रम्प: विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मुलाकात’।

18:03 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप ने लिखा विजिटर बुक में लिखी यह बात

Image

17:53 (IST)24 Feb 2020
250 से अधिक कलाकारों ने किया स्वागत

आगरा में लगी विशालकाय होर्डिंग में ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिए गए एक स्वागत संदेश में लिखा हुआ है- ‘सिटी ऑफ लव’ आगरा में भारत के सबसे अच्छे दोस्त का भव्य स्वागत।’ ट्रम्प के एयरबेस पहुंचने पर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए 250 से अधिक कलाकारों ने ढोल, नगाड़े और मृदंग की मधुर ध्वनियों के बीच ‘मयूर नृत्य’, ‘राई लोक नृत्य’, ‘धोबिया लोक नृत्य’, ‘बरमसिया’ ''नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे यहां उत्सव का माहौल बन गया। भारी सुरक्षा तैनाती के बीच ट्रम्प के स्वागत के लिए पूरे आगरा शहर को सजा दिया गया है।

17:22 (IST)24 Feb 2020
परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल के दीदार किए। उनके साथ उनके बेटी व दामाद भी मौजूद रहे। इस दौरान विजिटर बुक में ट्रंप ने अपने मन की बात लिखी।
Image

17:08 (IST)24 Feb 2020
पत्नी मेलानिया के साथ ताज का दीदार करने पहुंचे ट्रंप

Image

16:29 (IST)24 Feb 2020
सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत

Image

16:16 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप पहुंचे आगरा, करेंगे ताजमहल का दीदार
16:01 (IST)24 Feb 2020
दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को आईटीसी मौर्य होटल में ठहरेंगे और इसी के मद्देनजर होटल में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजार किए गए हैं। सेना और अर्द्धसैन्य बल उन रास्तों पर जांच कर रहे हैं जहां से ट्रम्प गुजरेंगे।अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका की खुफिया सेवा के साथ मिलकर भी काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ऊंची इमारतों पर एनएसजी की ड्रोन रोधी टुकड़ी, विशिष्ट स्वैट कमांडो, पतंग पकड़ने वाले दलों, श्वान दलों, शार्प शूटर्स को तैनात किया गया है तथा होटल में और उसके आसपास के इलाकों तथा मार्गों पर ‘पराक्रम’ वैनों को तैनात किया गया है।

15:23 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप के भारत दौरे के मद्देनजर कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे के मद्देनजर पूरे कश्मीर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘देश में उच्च स्तरीय दौरों से पहले कश्मीर में हुई कुछ घटनाओं के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।’’ गौरतलब है कि मार्च 2000 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे से पहले लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने अनंतनाग जिले के छतिसिंहपुरा गांव में 35 सिखों की हत्या कर दी थी।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमलों को अंजाम न दे पाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए यहां और कश्मीर घाटी के अन्य क्षेत्रों में पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में निगरानी एवं क्षेत्र प्रभुत्व अभियान गहन कर दिए गए हैं। आतंकवादियों को मदद न मिल सके इसलिए मोबाइल वेहिकल जांच केंद्र बनाए गए हैं। एहतियाती तौर पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए हैं। ऑल पार्टीज सिख कॉर्डिनेशन समिति ने समुदाय के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

15:06 (IST)24 Feb 2020
मेलनिया का यहां होना बड़ी बात- मोदी

मोदी ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का यहां होना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा ‘‘स्वास्थ्य और खुशहाल अमेरिका के लिए आपने जो किया है, उसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। समाज में बच्चों के लिए आप जो कर रही हैं, वह प्रशंसनीय है। आप कल्पना कर सकते हैं कि वह (ट्रंप) अमेरिका से सीधे यहां पहुंचे हैं, इतनी लंबी यात्रा के बाद भी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनका परिवार सीधे साबरमती आश्रम पहुंचे और उसके बाद यहां आए। ’’

14:48 (IST)24 Feb 2020
भारत अमेरिका संबंधों को नया आयाम- मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है, एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘‘ इस कार्यक्रम का नाम ‘नमस्ते ट्रंप’ है और नमस्ते का मतलब भी बहुत गहरा है । यह दुनिया की प्राचीनतम भाषाओं में से एक, संस्कृत का शब्द है। इसका भाव है कि सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, उसके भीतर व्याप्त अध्यात्म को भी नमन ।’’

14:43 (IST)24 Feb 2020
एकता और विविधता मजबूत रिश्ते का आधार- मोदी

मोदी ने कहा ‘‘एकता और विविधता भारत और अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते का आधार है। एक मुक्त भूमि का देश है, तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा- सरदार पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर।"

14:39 (IST)24 Feb 2020
दोनों देशों के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को भारत और अमेरिका के संबंधों में नया अध्याय करार देते हुए सोमवार को कहा कि यह दोनों देशों के लोगों की प्रगति और समृद्धि का एक नया दस्तावेज बनेगा।मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ भारत-अमेरिका के संबंध अब केवल गठजोड़ तक ही नहीं हैं । यह इससे काफी आगे और करीबी रिश्ते हैं। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है, आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं।’’

14:30 (IST)24 Feb 2020
नरेंद्र मोदी ने जताया ट्रंप का आभार

ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार जताया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "ट्रंप ने भारत के प्रति अपने विशेष प्यार को हमेशा प्रदर्शित किया है। भारत और अमेरिका के बीच विश्वास मजबूत हुआ है। ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका की तरह ही भारत में भी परिवर्तन के लिए अधीरता है। हमारी 130 करोड़ की आबादी इसके लिए प्रयासरत है। आज भारत की सेनाएं जिस देश के साथ सबसे ज्यादा युद्ध अभ्यास कर रही है, वह देश अमेरिका है।" 

14:23 (IST)24 Feb 2020
ताजमहल का करेंगे दौरा- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "मुझे और मेलनिया को महात्मा गांधी के आश्रम में जाने का आनंद मिला, जहां उन्होंने नमक मार्च का नेतृत्व किया था। कल हम इस महान व्यक्ति के सम्मान में दिल्ली में (राजघाट पर) माल्यार्पण करेंगे। आज हम एक प्रतिष्ठित स्मारक ताजमहल का दौरा करेंगे।"

14:18 (IST)24 Feb 2020
हम भारत के सबसे अच्छा सैन्य उपकरण देने के लिए तत्पर हैं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, 'जैसा कि हम अपने रक्षा सहयोग बनाए रखते हैं, अमेरिका भारत को धरती पर सबसे अच्छे सैन्य उपकरण देने के लिए तत्पर है। हम अब तक का सबसे बड़ा हथियार बनाते हैं। हम सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं और हम अब भारत के साथ काम कर रहे हैं। मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कल हमारे प्रतिनिधि भारतीय सैन्य बलों के लिए अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टरों और अन्य उपकरणों के लिए 3 अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे।'

14:14 (IST)24 Feb 2020
आपके पास महान क्रिकेटर हैं- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, "पूरे विश्व में लोग डीडीएलजे और शोले जैसी बॉलीवुड फिल्मों, भांगड़ा और क्लासिक डांस को देखने में बहुत आनंद लेते हैं। आपके पास सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटर हैं।"

14:10 (IST)24 Feb 2020
अविश्वसनीय है मोदी के आगे बढ़ने की कहानी- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपने यह साबित कर दिया है कि भारतीय अपनी मेहनत के बूते कुछ भी हासिल कर सकते हैं। आपके आगे बढ़ने की कहानी अविश्वसनीय है।"

14:07 (IST)24 Feb 2020
हम आपकी मेहमाननवाजी के लिए हमेशा आभारी रहेंगे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि आपने अमेरिकी लोगों का बहुत बड़ा सम्मान किया है। आपकी मेहमाननवाजी के लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। पीएम मोदी का जीवन इस राष्ट्र के लिए असीम वचन को दिखाता है। जब वह एक युवा थे, तो उन्होंने एक कैफेटेरिया (चाय की दुकान) में काम किया था। हर कोई उससे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बताऊंगा, वह बहुत सख्त है। आज, वह जबरदस्त रूप से सफल है।

14:01 (IST)24 Feb 2020
अमेरिका भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा- ट्रंप

ट्रंप ने 'नमस्ते-नमस्ते' के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, "अमेरिका भारत का वफादार दोस्त बना रहेगा। मोटेरा स्टेडियम बहुत खूबसूरत है। शानदार स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

13:55 (IST)24 Feb 2020
मेलानिया ट्रंप और इवांका की तारीफ

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी की मेलानिया  की तारीफ की और कहा कि आपने अमेरिका के स्वास्थ्य और खुशी के लिए आपने दो किया है वो काबिले तारीफ है। इसके अलावा उन्होंने इवांका ट्रंप की भी तारीफ की और कहा कि आपने कहा था कि आप दोबारा भारत आएंगी। हमें खुशी है कि आप फिर से भारत आई हैं।

13:52 (IST)24 Feb 2020
नमस्ते ट्रंप के साथ पीएम मोदी ने की संबोधन की शुरुआत

पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप और लॉग लिव इंडिया-यूएस फ्रेंडशिप के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने  कहा विविधता  वाले भारत में ट्रंप का स्वागत है। उन्होंंने कहा कि ट्रं की मौजूदगी एक परिवार का मिठास दे रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा भारत ट्रंप परिवार का स्वागत करता है।

13:44 (IST)24 Feb 2020
स्वागत में बजा राष्ट्रगान, मोदी बोले- नमस्ते ट्रंप

पीएम मोदी और डोनॉल्ड ट्रंप के स्वागत में  पहले अमेरिका और फिर अमेरिका का राष्ट्रगान बजाया गया। इस दौरान ट्रंप का परिवार भी स्टेडियम में मौजूद हैं। राष्ट्रगान के बाद मोदी ने तीन बार नमस्ते ट्रंप का नारा लगाया।

13:36 (IST)24 Feb 2020
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में मौजूद

साबरमती आश्रम का दौरा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंच चुके हैं। यहां उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद हैं।

13:34 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप ने आगंतुक डायरी में लिखी ये बातें


ट्रंप ने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘ मेरे महान मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इस शानदार यात्रा के लिये आपको धन्यवाद । ’’

13:22 (IST)24 Feb 2020
इंदिरा पुल होकर मोटेरा स्टेडियम के बीच बनाए गए 50 मंच

ट्रंप और मोदी ने हवाई अड्डे से रोड शो की शुरुआत की थी। अहमदाबाद नगर निगम ने ट्रंप के इस रोड शो को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। देश के विभिन्न नर्तक समूहों और गायकों की प्रस्तुतियों के साथ यह रोड शो 22 किलोमीटर का होगा। हवाई अड्डे से इंदिरा पुल होकर मोटेरा स्टेडियम जाने तक मार्ग में करीब 50 मंच बनाए गए हैं। अहमदाबाद नगर निगम ने इसे ‘‘ इंडिया रोड शो’’ नाम दिया है।

13:02 (IST)24 Feb 2020
22 किलोमीटर लंबा रोड शो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान साबरमती आश्रम पहुंचने तक ट्रंप और मोदी अलग-अलग वाहनों में नजर आए। साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अपने जीवन के 13 साल यहां बिताए थे। साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम के लिए निकल गए हैं जहां आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

12:50 (IST)24 Feb 2020
मोटेरा स्टेडियम की ओर रवाना हुआ काफिला

साबरमती आश्रम जाने के बाद उनका काफिला मोटेरे स्टेडियम की ओर रवाना हो चुका है। रास्ते में लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। लोगों के हाथों में अमेरिका और भारत दोनों देश के झंडे हैं। 

12:43 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप ने चलाया चरखा

डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन गाए। 

12:33 (IST)24 Feb 2020
साबरमती आश्रम पहुंचे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंच चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें इस आश्रम से जुड़ी चीजें बता रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और  बेटी इवांका मौजूद हैं। ट्रंप ने यहां पहले जूते उतारे और महात्मां गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

12:23 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप ने हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

काफिले के रास्ते में पड़ने वाली सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में मौजूद लोग अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे हैं। काफिला साबरमती रिवर फ्रंट पहुंच गया है। ट्रंप हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। 

12:09 (IST)24 Feb 2020
अमेरिका और भारत के झंडे के साथ खड़े हैं लोग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय झंडे के साथ अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के पास सोला भागवत स्कूल के छात्र खड़े हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आने वाले लोगों को प्रवेश शुरु हो गया है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम में भाग लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग्स भारत की राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला अहमदाबाद और आगरा का दौरा करने के बाद देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे।

12:09 (IST)24 Feb 2020
ट्रंप और मोदी अपनी-अपनी गाड़ी में

राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी अपनी-अपनी गाड़ी में मौजूद हैं और साबरमती आश्रम जा रहे हैं। ट्रंप से पहले भी जो विदेशी मेहमान भारत आए हैं, वे साबरमती आश्रम गए है। यहां गांधी जी एक किताब भी उन्हें भेंट की जाएगी। 

12:07 (IST)24 Feb 2020
रोड शो शुरू

गुजराती लोक नर्तकों ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के आगमन पर अपना प्रदर्शन किया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी है। मोदी और ट्रंप दोनों एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। थोड़ी देर में काफिला साबरमती आश्रम की ओर रवाना हो गया है। 15 से 20 मिनट में यह काफिला साबरमती आश्रम पहुंच जाएगा। सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में मौजूद लोग अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत कर रहे हैं।

11:59 (IST)24 Feb 2020
नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रंप को गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।