यूपी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इस बीच तमाम एजेंसियां सर्वे करके लोगों के मूड का रुझान देना शुरू कर दी है। एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के नए नतीजे राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इसके मुताबिक ताजा हालात में भाजपा का ग्राफ गिरा है। इसका फायदा समाजवादी पार्टी को मिल रहा है।

यूपी में कुल 403 सीटें हैं। इसमें से भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 213 से 221 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि भाजपा की प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और सहयोगी दलों के पास 152 से 160 सीटें आ रही है। इसके अलावा बसपा से 16 से 20 और कांग्रेस से 6 से 10 प्रत्याशी ही विधायक बन पा रहे हैं।

इसके पहले सर्वे में भाजपा को 241 से 249 सीटें मिल रही थीं, यानी नए सर्वे में पार्टी को लगभग 30 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के खाते में 130 से 138 सीटें जा रही थीं, जिसमें करीब 20 सीटों का इजाफा दिख रहा है। इससे समाजवादी पार्टी का ग्राफ साफ तौर पर बढ़ रहा है।

इस मुद्दे पर एबीपी गंगा न्यूज चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा की सीटें घट रही हैं और सपा की बढ़ रही हैं, इस पर सिर्फ सर्वेक्षण के आधार पर नहीं निष्कर्ष निकाला जा सकता है। सर्वे के आंकड़ों से कुछ हद तस्वीर साफ होती है, लेकिन राजनीतिक दलों के बारे में जनता का मन समझने के लिए हमें और इंतजार करना होगा।

https://www.abplive.com/videos/states/abp-c-voter-survey-up-elections-2022-1997147

एबीपी-सीवोटर के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के नवीनतम दौर से पता चलता है कि भाजपा की जीत की राह कठिन होगी। सर्वे में उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की गई है।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि भाजपा और उसके सहयोगी राज्य में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब होंगे, हालांकि पार्टी को लगभग 108 सीटों का नुकसान होगा। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ रही हैं।