यूपी में कथित रूप बढ़ते महिला अपराध को लेकर कांग्रेस की एक नेता ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कड़ी टिप्पणी की है। महिला कांग्रेस के मध्य क्षेत्र की प्रमुख और पार्षद ममता चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राज्य की महिलाओं में सरकार के प्रति बहुत गुस्सा है। वे इतनी नाराज हैं कि जल्द ही जूते और चप्पल लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करेंगी। तब सीएम के लिए आवास से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
बोलीं कि जरूरत के वक्त सतर्क नहीं रहती पुलिस : कांग्रेस नेता ममता चौधरी गुरुवार को उन्नाव में पीड़ित महिला से मिलने अस्पताल गई थीं। चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके परिजनों से उन्हें नहीं मिलने दिया गया। आरोप लगाया ” राज्य में लगातार अपराध हो रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। ” उन्होंने कहा ” पुलिस और प्रशासन महिलाओं को रोकने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन जब महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने की जरूरत पड़ती है तो ये कहीं नहीं दिखाई पड़ते है। वे सतर्क नहीं रहते हैं।”
Hindi News Today, 06 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
कहा कि सीएम को अपनी सुरक्षा कवर बढ़ा लेना चाहिए : वह बोलीं, ” राज्य की गरीब महिलाओं में बहुत ज्यादा आक्रोश है। वह दिन दूर नहीं है, जब सीएम के लिए अपने आवास से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री को अपनी सुरक्षा बढ़ा लेनी चाहिए, क्योंकि महिलाएं जल्द ही सीएम का चप्पल और जूते के साथ घेराव करेंगी।”
राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को भेजा पत्र : इसको लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी चिंता जताई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए तमाम कानून बने हैं। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिला आयोग विचलित है।