भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक वाहनों को नए फीचर्स और स्‍टाइलिश लुक के साथ लॉन्‍च कर रही है। इसी बीच में एक खबर ऐसी सामने आई है, जो आपका दिल खुश कर देगी। भारत के एक व्‍यक्ति ने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिससे आपके पुरानी या नई साइकिल को कुछ घंटों में ही इलेक्ट्रिक बाइक में बदल दिया जाएगा। इसे लेकर आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने गुरसौरभ सिंह द्वारा बनाए गए इस डिवाइस इलेक्ट्रिक रुपांतरण किट (DVECK) को लेकर रुचि दिखाई है। उन्‍होंने इसके बारे में लिखते हुआ कि यह पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है। यह साइकिल को मोटरसाइकिल में कनवर्ट करने वाला दुनियां का पहला डिजाइन नहीं है, लेकिन डिजाइन काफी अच्‍छी है।

क्‍या होगी रेंज और टॉप स्‍पीड
DVECK सिस्‍टम एक साइकिल को 25 किमी / घंटा की क्षमता वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदलने की अनुमति देती है। आनंद महिंद्रा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कॉम्पैक्ट और कुशल डिजाइन देता है। यह ऊबड़-खाबड़ – कीचड़ में काम करना पसंद करता है। इससे यह आरामदायक और सुरक्षित यात्रा की अनुमति देता है। इसके अलावा यह फोन चार्जिंग की भी अनुमति देता है। परिवर्तित इलेक्ट्रिक साइकिल की रेंज 40 किलोमीटर और पेलोड क्षमता 170 किलोग्राम है।

डिवाइस की खासियत
वीडियो में जानकारी दी गई है कि यह डिवाइस रस्ट प्रूफ है, एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम से बना है और हल्के वजन का है। यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के अलावा, डिवाइस को 50% बैटरी क्षमता तक पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें: LIC IPO: एलआईसी ने सेबी के पास दाखिल किया DRHP, सरकार बीमा कंपनी के 31 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचेगी, जानिए डिटेल्‍स

आनंद महिंद्रा ने निवेश पर दिखाई रुचि
आविष्कार में निवेश करने पर उद्योगपति ने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है कि यह व्यावसायिक रूप से सफल होगा या काफी लाभदायक होगा, लेकिन मुझे अभी भी एक निवेशक होने पर गर्व महसूस होगा। उन्‍होंने आगे निवेश के लिए गुरसौरभ सिंह से जुड़ने की बात कही।