दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली और झारखंंड से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर आतंकवादी मॉड्यूल से कथित संबंध और भारत विरोधी गतिविधियों की योजना बनाने में संलिप्तता का आरोप है। अब पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने गुरुवार को उसने तीन और गिरफ्तारियां की हैं।

एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन तीनों को दिल्ली, मध्य प्रदेश और तेलंंगाना से गिरफ्तार किया गया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें अभी भी देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं और कुछ और लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

बुधवार को स्पेशल सेल ने आफताब को दिल्ली से और अशहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया था। तीसरे व्यक्ति अबू बकर उर्फ सूफियान को बुधवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य, जिनके नाम पुलिस ने गुप्त रखे हैं, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से गिरफ्तार किए गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पुलिस जल्द ही पूछताछ के बाद आरोपियों की योजना और आतंकी मॉड्यूल के साथ उनके संबंधों के बारे में डिटेल में जानकारी देगी।

पूछताछ में अब तक क्या पता चला?

द इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारी बताया कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि आरोपी दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में धमाके करने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने आईईडी  बनाने के लिए कुछ सामग्री और विस्फोटक इकट्ठा कर लिए थे। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने इन आरोपियों से तांबे की चादरें, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट कार्बोनेट, सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग, बीकर सेट, सुरक्षा दस्ताने, श्वसन मास्क, स्ट्रिप तारों वाला प्लास्टिक बॉक्स, एक सर्किट, मदरबोर्ड और डायोड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात ATS की मिली बड़ी सफलता, ‘अलकायदा मॉड्यूल’ के खिलाफ कार्रवाई में बेंगलुरु से महिला गिरफ्तार; कट्टरपंथी गतिविधियों को दे रही थी बढ़ावा

पीसी में दिल्ली पुलिस ने दी यह जानकारी

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर द्वारा चलाया जा रहा एक पैन-इंडिया आतंकी मॉड्यूल था। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक झारखंड का है, दो दिल्ली से हैं जो मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं, एक तेलंगाना से है और एक मध्यप्रदेश के राजगढ़ से है।

प्रमोद कुशवाहा ने आगे कहा कि पाकिस्तानी हैंडलर जो उन्हें निर्देश दे रहा था, वह इनसे खलीफात मॉडल पर काम करवा रहा था। इसके लिए इन्हें एक जगह लेनी थी और कई लोगों की टीम तैयार करनी थी। टीम का लीडर अपने आप को ‘गजवा लीडर’ कहता था और उसने अपना कोड नाम ‘सीईओ’ रखा था। इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाला शख्स दानिश था। गिरफ्तार किए गए पांचों युवक 20 से 26 साल की उम्र के हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने दो घुसपैठियों को किया ढेर, खुफिया सूचना पर पुलिस संग संयुक्त अभियान जारी