कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नया बंगला मिल गया है। उनका यह नया घर लुटियंस दिल्ली में ही होगा। दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने खुद उनके नए बंगले को देखा है। बंगले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। इससे पहले राहुल गांधी का घर 12, तुगलक लेन, नई दिल्ली था।
अब कहां रहेंगे राहुल गांधी?
अब राहुल गांधी सुनहरी बाग रोड, बंगला नंबर 5 में रहेंगे। उन्हें केंद्रीय मंत्री के दर्जे वाला बंगला मिला है। राहुल गांधी फिलहाल अपनी मां, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ रहते हैं। पिछले साल लोकसभा में सांसद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्हें अपना 12 तुगलक लेन बंगला खाली करना पड़ा था।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल होने के बाद सांसद को वही बंगला उन्हें फिरसे आवंटित किया गया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने कहा था कि पूरा देश उनका घर ही है।
प्रियंका गांधी सुनहरी बाग पहुंची
राहुल गांधी के नए बंगले को लेकर यह अटकलें इस चर्चा के बाद शुरू हुई कि प्रियंका गांधी सुनहरी बाग के बंगला नंबर 5 पहुंची हैं। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी : क्लिक करके पढ़िए
पुराने बंगले में नहीं जाना चाहते थे राहुल गांधी
लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में शिफ्ट नहीं होना चाहते थे। वह लोकसभा सदस्यता जाने के एक महीने की समय सीमा के भीतर 22 अप्रैल को बंगला खाली कर चुके थे।
तब से अब तक वह सोनिया गांधी के साथ ही रह रहे थे। राहुल गांधी को यह बंगला 19 साल पहले बतौर अमेठी सांसद दिया गया था। सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी ज़ोर पकड़ रही थी कि राहुल गांधी नया घर खोज रहे थे।

— ANI (@ANI)