पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टॉलीगंज में आयोजित शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में पत्थर फेके गए हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि ये पत्थर तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरफ से फेंके गए हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं के इस कृत्य के जवाब में बीजेपी के लोगों ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए हैं।
#WATCH | West Bengal: Stones were pelted at BJP workers who were part of a rally attended by Union Minister Debasree Chaudhuri, state BJP chief Dilip Ghosh and Suvendu Adhikari in Kolkata earlier today. pic.twitter.com/hLW8NEmWeX
— ANI (@ANI) January 18, 2021
पत्थरबाजी की इस घटना पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोलकाता नगर निगम से जुड़े लोगों ने हमारे रोड शो पर पत्थर बरसाए। हालाँकि इस दौरान शुभेंदु ने एक विवादित बयान भी दिया और कहा कि उनके कार्यक्रम पर पत्थरबाजी करने वाले लोग मिनी पाकिस्तान के हैं। जवाबी हमले में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्थर फेंकने की घटना को अधिकारी ने जायज ठहराते हुए कहा कि वह बेहद ही रोमांचित करने वाला दृश्य था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब हमारे लड़के दूसरे तरफ के लोगों पर पत्थर बरसा रहे थे हमें मोदी जी का “घुस के मारा” वाला कथन याद आ रहा था।
सोमवार को कोलकाता में आयोजित किए गए इस रोड शो में शुभेंदु के अलावा केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी, भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष और बंगाल बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल थे। इस रोड शो को टॉलीगंज ट्राम डिपो से लेकर रासबिहारी एवेन्यू तक के लिए प्रस्तावित किया गया था।