अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा सरकार में मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज कंगना रनौत के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने कंगना के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है।
उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को पुलिस सुरक्षा दी जानी चाहिए और वह जो भी खुलासा कर रही हैं उन्हें करने देना चाहिए। इसके अलावा अनिल विज ने शिवसेना पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मुंबई क्या शिवसेना का खानदानी प्रदेश है, क्या उनके पिता का प्रदेश है? मुंबई भारत का हिस्सा है कोई भी वहां जहां सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते।
#KanganaRanaut should be given police protection. She should be allowed to make revelations freely: Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/EI0sryL1AT
— ANI (@ANI) September 5, 2020
गौरतलब है कि कंगना रनौत द्वारा मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जैसा बताए जाने वाले बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कंगना ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर आरोप लगाया था कि राउत उन्हें मुंबई न आने की खुले आम धमकी दे रहे हैं।
वहीं, कंगना के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने ट्वीट करते हुए लिखा कुछ लोगों को आभार जताने में समस्या होती है। मुंबई में हजारों लोग आजीविका कमाते हैं जिनमें आप भी शामिल हैं। आपने यहां नाम, प्रसिद्धि और सब कुछ कमाया। उन्होंने कंगना के बयान को लेकर कहा कि ऐसा बयान वो ही दे सकता है जो अपना मानसिक संतुलन खो चुका हो।