कमोड को बंद कर उसकी सीट पर बैठ जाइए… प्लेन लैंड करने वाली है। जरा सोचिए आप फ्लाइट के टॉयलेट में बंद हो गए हैं और लैंडिंग के वक्त कमोड की सीट पर खुद को संभालने की कोशिश कर रहें हैं। आप दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं मगर हर बार असफल हो जा रहे हैं। वैसे हम इस स्तिथी की कल्पना करके ही घबरा जा रहे हैं मगर ऐसा एक शख्स के साथ सच में हुआ है। असल में वह मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट (SpiceJet) के टॉयलेट में एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा।

लैंडिंग के समय भी वह टॉयलेट में ही फंसा रहा

दरअसल, वह टॉयलेट गया था और अंदर की फंस गया क्योंकि दरवाजा खुला ही नहीं। उसने क्रू मेंबर से मदद मांगी मगर वे भी दरवाजा नहीं खोल पाए। आखिरकार यात्री को अपनी पूरी यात्रा टॉयलेट के अंदर ही बितानी पड़ी। इतना ही नहीं, फ्लाइट की लैंडिंग के समय भी वह टॉयलेट के अंदर ही रहा। उससे क्रू मेंबर ने कहा कि कमोड बंद कर उसकी सीट पर संतुलन बनाकर बैठ जाइए। जब फ्लाइट लैंड कर गई तब उसे बाहर निकाला गया।

मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट का मामला

रिपोर्ट के अनुसार, 16 जनवरी को मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री एक घंटे से अधिक समय तक टॉयलेट में ही फंसा रहा। असल में दरवाजा का लॉक खराब हो गया था। पूरी यात्रा के समय तक वह टॉयलेट में ही फंसा रहा। हालांकि क्रू मेंबर उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे थे। फ्लाइट के लैंड होने के बाद एक इंजीनियर को बुलाया गया जिसने टॉयलेट का दरवाजा खोला। इसके बाद यात्री को बाहर निकाला जा सका और फिर उसे मेडिकल हेल्प दी गई। इस खबर के बारे में जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी वह टॉयलेट गया लेकिन जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला। उसने काफी कोशिश की लेकिन फिर दरवाजा नहीं खोल सका क्योंकि लॉक खराब हो गया था। इसके बाद उसने क्रू मेंबर से मदद मांगी। क्रू मेंबर भी लाख कोशिश करने के बाद दरवाजा नहीं खोल सके। इस तरह उसने अपनी पूरी यात्रा टॉयलेट के अंदर ही बिताई।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रू मेंबर ने एक नोट लिखकर दरवाजे के नीचे से यात्री को दिया। जिसमें लिखा था हर दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे हैं। आप घबराइये मत। हम कुछ ही दरे में लैंड करने वाले हैं। आप कमोड की सीट पर बैठ जाइए औऱ खुद को सुरक्षित कर लीजिए। लैंडिंग के बाद इंजीनियर आकर दरवाजा खोल देगा। इसके बाद जब फ्लाइट लैंड हुई तो दरवाजा खोला गया। इस तरह यात्री को एक घंटे से अधिक समय प्लेन के टॉयलेट के अंदर ही बिताना पड़ा।

स्पाइसजेट ने किराये के पैसे लौटाए

मामले में स्पाइसजेट ने कहा है कि यात्री को टिकट के पूरे पैसे वापस किए जा रहे हैं। बता दें कि एयरलाइन ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी है।