Solapur South Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के सोलापुर दक्षिण सीट से भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। इस सीट पर भाजपा के सुभाष देशमुख ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। देशमुख ने चुनाव में अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) के अमर पाटिल को 77127 वोटों के अंतर से हराया है।

सोलापुर दक्षिण सीट से सुभाष देशमुख ने दर्ज की जीत

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुभाष देशमुख को 116932 वोट और अमर पाटिल को 39805 वोट मिले हैं। मालूम हो कि सुभाष देशमुख इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीते हैं। इस बार उन्हें 51.75 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि अमर पाटिल को 17.62 प्रतिशत वोट मिले हैं। 

सोलापुर दक्षिण से भाजपा आगे

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट पर दोपहर 2ः45 बजे तक 14वें राउंड की काउंटिंग हो रही है। वहीं, इस सीट पर भाजपा के सुभाष देशमुख 65309 वोटों के साथ आगे हैं।

सोलापुर दक्षिण सीट पर भाजपा को बढ़त

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस सीट पर तीसरे राउंड की काउंटिंग में भाजपा के सुभाष देशमुख को 15736 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) के अमर पाटिल हैं।

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा आगे

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट (Solapur South Vidhan Sabha Election Result 2024) से भाजपा ने बढ़त बना ली है। इस सीट से भाजपा के सुभाष देशमुख ने करीब 3600 से अधिक वोटों से आगे निकल गए हैं।

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर

सोलापुर दक्षिण विधानसभा से इस बार सीधी टक्कर बीजेपी और शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी के बीच है। बीजेपी ने जहां एक बार फिर से सुभाष देशमुख को मैदान में उतारा है। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने अमर पाटिल पर दांव खेला है।

Maharashtra Assembly Election Result LIVE Jharkhand Chunav Result LIVE

Solapur South Election/Chunav Result 2024: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट प्रतिशत
बीजेपीसुभाष देशमुख 51.75
शिवसेना (यूबीटी)अमर पाटिल17.62
Solapur South Election/Chunav Result 2024: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

Solapur South Election/Chunav Result 2019: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

सोलापुर दक्षिण सीट के 2019 के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार सुभाष देशमुख को 87,223 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार मौलाली बशुमिया सैय्यद को 57,976 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट प्रतिशत
बीजेपीसुभाष देशमुख87223
53.65%
कांग्रेसमौलाली बशुमिया सैय्यद 57976
35.66%
Solapur South Election/Chunav Result 2019: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

Solapur South Election/Chunav Result 2014: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट से 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। बीजेपी के उम्मीदवार सुभाष देशमुख को 70,077 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार दिलीप ब्रह्मदेव माने को 42,954 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट प्रतिशत
बीजेपीसुभाष देशमुख70077
40.37%
कांग्रेसदिलीप ब्रह्मदेव माने 42954
24.74%
Solapur South Election/Chunav Result 2014: सोलापुर दक्षिण विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

सोलापुर दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र सोलापुर जिले में स्थित है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बीड़ी का उत्पादन सोलापुर में ही होता है। सोलापुरी चादरें और तौलिये न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रसिद्ध हैं। यह महाराष्ट्र में कपास मिलों और बिजली करघों के लिए एक प्रमुख केंद्र रहा है। सोलापुर में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी कताई मिल थी।

सोलापुर शहर की 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 951,558 थी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियां क्रमशः 14.51% और 1.89% आबादी बनाती हैं।