Shiv Sena- BJP: शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर से पूर्व सहयोगी पार्टी भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन करती है और देश के लिए महाराष्ट्र का ‘सबक’ है कि ‘‘भयभीत मत होइए।’’ राउत CAA पर आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे जिसका आयोजन जमात-ए-इस्लामिक हिंद और एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स ने किया था।
भाजपा को और दुख देंगे: शिवसेना के संजय राउत ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के पक्ष में है।’’ उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में हार को भाजपा अब भी नहीं पचा पा रही है। राउत ने कहा, ‘‘वे अब तक दुख में हैं और हमें उन्हें और दुख देना चाहिए।’’
CAA को लेकर कही यह बात: राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को सबक दिया है कि डरो मत।’’ उनका इशारा शायद भाजपा से संबंध तोड़कर राज्य में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की तरफ था। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश को रास्ता दिखाया है। देश हमारा धर्म है। हम सबको एकजुट होना चाहिए और इसी से वे (भाजपा) डरे हुए हैं।’’
Hindi News Today, 5 January 2020 LIVE Updates: देश की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मोदी सरकार पर हमला: संजय राउत ने कहा कि केंद्र सरकार को संविधान भी पढ़ना चाहिए। अगर युवा सड़क पर है, तो सरकार को चाहिए कि इसपर ध्यान दे। आगे उन्होंने कहा कि जब पुलिस जामिया में दाखिल हुई तो सबसे पहले सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह कार्रवाई जलियांवाला बाग हत्याकांड के समान थी।
CAA पर कही यह बात: संजय राउत ने नागरिकता कानून को लेकर कहा कि इसका असर 30 प्रतिशत हिंदुओं पर भी पड़ेगा। लेकिन महाराष्ट्र में मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का समर्थन किया है।