Shashi Tharoor on Wheelchair: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) मंगलवार को व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे। दरअसल, केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद थरूर 15 दिसंबर 2022 को संसद भवन की सीढ़ियों पर गिर गए थे, जिससे उनके पैरों में मोच आ गई थी। उस घटना के बाद थरूर मंगलवार (20 दिसंबर) को पहली बार व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे।
Shashi Tharoor के पैर में मोच
दरअसल, संसद भवन की सीढ़ियों से उतरते वक्त शशि थरूर का पैर फिसल गया था और मोच आ गई थी। जिसके बाद उन्होंने व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से व्हीलचेयर पर बैठे हुए फोटो भी शेयर की है। कांग्रेस सांसद ने ट्विटर पर व्हीलचेयर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि विकलांग लोगों के लिहाज से भारत में व्यवस्थाएं कितनी खराब हैं।
शशि थरूर ने ट्विटर पर लिखा, “जब आपको व्हीलचेयर में संसद में प्रवेश करना होता है, तो यहां रैंप के साथ केवल एक प्रवेश द्वार है गेट नंबर 9 पर, सहायकों की मदद से लोकसभा पहुंचने में चार मिनट लगे। इस अस्थायी अक्षमता ने मुझे सिखाया है कि विकलांग लोगों की मदद करने के लिए हमारी व्यवस्थाएं कितनी कम हैं।”
दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर 15 दिसंबर को हादसे का शिकार हो गए थे। संसद में चलते समय उनके पैर में मोच आ गई है। जिसके बाद तेज दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। थरूर फिलहाल दिल्ली में आराम कर रहे हैं। शशि थरूर ने खुद ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी थी।
Congress सांसद के बाएं पैर में मोच
उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, “एक छोटी सी असुविधा हुई है। कल संसद में एक स्टेप मिस हो जाने के कारण मेरे बाएं पैर में बुरी तरह मोच आ गई, शशि थरूर ने कहा कि कुछ घंटों तक मैंने इसे नजरअंदाज किया। लेकिन ये दर्द इतना बढ़ गया था कि मुझे अस्पताल जाना पड़ा। मैं फिलहाल चल फिर नहीं सकता हूं, आज संसद की कार्यवाही में नहीं जा पा रहा हूं। इसके अलावा मैंने अपने संसदीय क्षेत्र जाने के प्लान को भी रद्द कर दिया है।”