Bangladeshi Sharma Surname: भारत में लगातार घुसपैठ के मामले सामने आ रहे हैं। कोलकाता से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक होटल से एक बांग्लादेशी नागरिक को बिना किसी वेलिड डॉक्यूमेंट के भारत में एंट्री करने के आरोप में अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, सेलिम मटुब्बर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। होटल में रहने के लिए उसने फर्जी कागजात दिखाए थे।

मैटरबर ने दावा किया कि वह बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी का पूर्व स्थानीय नेता था और दो साल पहले कोलकाता आया था। बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी- बांग्लादेश में एक्टिव सियासी दल है। भारत विरोधी स्टैंड रखने वाली खालिदा जिया इसी पार्टी की नेता हैं। बांग्लादेशी में जारी वर्तमान उथल-पुथल में उनकी पार्टी का बड़ा हाथ बताया जाता है।

कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने फॉरेनर्स एक्ट और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो रवि शर्मा के नाम पर एक फर्जी आधार कार्ड आरोपी के पास में मिला था। इसका इस्तेमाल उसने भारत का नकली पासपोर्ट हासिल करने के लिए किया था।

ये भी पढ़ें: कितना आसान है बांग्लादेश से घुसपैठियों का दिल्ली आना

बांग्लादेशी मरीजों का कोलकाता के इस हॉस्पिटल में नहीं होगा इलाज

कोलकाता के एक अस्पताल में ऐलान किया है कि वह पड़ोसी देश में कई जगहों पर भारत के तिरंगे का अपमान किए जाने के विरोध में किसी भी बांग्लादेश मरीज का इलाज नहीं करेगा। मनिकतला में जेएन रॉय अस्पताल के डायरेक्टर सुभ्रांशु भक्त ने शुक्रवार को कहा कि देश सबसे पहले है। देश से बढ़कर कुछ भी नहीं हो सकता है। मेडिकल सर्विस एक महान पेशा है, लेकिन देश पहले होता है। बाकी मेडिकल इंस्टीट्यूशन को भी ऐसा ही करना चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी ने भी डॉक्टरों से की थी बड़ी डिमांड

डायरेक्टर ने कहा कि हॉस्पिटल ने फिलहाल बांग्लादेश के मरीजों को किसी भी तरह की सेवा नहीं देने का फैसला किया है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जाहिर की है। इससे पहले एक डॉक्टर इंद्रनील साहा ने भी सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने भी बांग्लादेश के मरीजों को देखना और उनका इलाज करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी सभी से यही डिमांड की थी। अधिकारी ने इंद्रनील साहा की जमकर तारीफ भी की थी।