अगर आप एक अच्‍छा कार लेने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपके पास उतने पैसे नहीं है कि आप एक नई कार ले पाएं तो यह खबर आपके लिए महत्‍वपूर्ण हो सकती है। यहां पर कई यूज्‍ड कारों को बारे में जानकारी दी गई है, जो आपको कम दाम में मिल जाएंगी। इनमें Nissan, RENAULT KWID व Duster जैसी कई कारें 2 लाख के अंदर मिल जाएंगी। यह कारें आपको दिल्‍ली व एनसीआर क्षेत्र में मिल जाएगी। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में…

RENAULT KWID RXL
यह 2016 मॉडल की कार है, जिसे फरीदाबाद से खरीदा जा सकता है। इस कार को फर्स्‍ट ऑनर द्वारा 65000 Kms तक चलाई जा चुकी है। यह ब्राउन कलर की एक पेट्रोल ईंधन कार है। इस कार को 1.85 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

TATA NANO XT TWIST
टाटा की यह यूज्‍ड कार 2015 मॉडल की है। जिसे 27,000 km तक चलाया जा चुका है। यह पर्पल कलर की एक पेट्रोल कार है, जिसे गाजियाबाद से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1.45 लाख रुपये में उपलब्‍ध है।

NISSAN MICRA XL
यह कार 84593 Kms तक चलाई जा चुकी है, जो सेकेंड ऑनर द्वारा यूज्‍ड की गई कार है। यह रेड कलर की पेट्रोल ईधन कार है, जिसे 1.79 रुपये में खरीदा जा सकता है। 2012 मॉडल की इस कार को फरीदाबाद से लिया जा सकता है।

RENAULT DUSTER RXL
85000 Kms तक चलाई गई यह यूज्ड कार सेकेंड ऑनर द्वारा इस्‍तेमाल की गई है। यह सफेद कलर की डीजल ईधन कार है, जिसे 2012 में खरीदा गया है। इसकी कीमत की बात करें तो यह कार आपको 2 लाख रुपये में मिल जाएगी। इस कार को भी फरीदाबाद से लिया जा सकता है।

MARUTI SUZUKI ALTO K10
मारुति सुजुकी की यह कार 2011 मॉडल की है, जो सेकेंड ऑनर द्वारा यूज की गई कार है। इसे 50000 Kms तक चलाया जा चुका है, इसे 1.45 लाख में रुपये में खरीदा जा सकता है। सिल्‍वर कलर के इस कार को नोएडा से लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Best CNG Cars in India: ज्‍यादा माइलेज देती हैं ये सस्‍ती CNG कार्स, यहां चेक करें कौन हो सकता है आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन?

MARUTI SUZUKI A STAR VXI
इस कार को 2011 में खरीदा गया था, जिसे 1.85 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कार को गुरुग्राम से खरीदा जा सकता है, इस कार को 65584 Kms तक चलाया जा रहा। यह पेट्रोल ईंधन द्वारा संचालित कार है, जो व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन में मौजूद है।