Sadhaura Haryana Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य की 90 सीटों की किस्मत का फैसला हो चुका है। राज्य की कई ऐसी सीटें रही हैं, जो कांग्रेस और बीजेपी के लिए काफी अहम रही हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने के लिए मिली। कोई अपनी कुर्सी बचा पाया तो किसी की कुर्सी छिन गई। इसी में से एक सीट साढौरा विधानसभा सीट भी रही, जिस पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच काफी उठा-पटक देखने के लिए मिली। लेकिन, अंत में कांग्रेस की रेणु बाला ने बीजेपी के बलवंत सिंह को हरा दिया है। इस सीट पर 19 चरणों में वोटों की गिनती हुई और कांग्रेस की रेणु बाला को 57534 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के बलवंत सिंह को 55835 वोट मिले। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। इनके बीच 1699 वोटों का ही फासला रहा।
वैसे तो 90 की सभी 90 सीट अहम हैं लेकिन ऐसी ही एक सीट साढौरा की है। जहां से पिछली बार कांग्रेस जीती थी और रेणु बाला विधायक बनी थीं। इससे पहले इस सीट से बीजेपी की जीत हुई थी। हालांकि, एक बार फिर से रेणु ने जीत दर्ज कर ली है और वो अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही हैं।
किस नंबर पर कौन सा प्रत्याशी
प्रत्याशियों की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बलवंत सिंह को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला एक बार फिर से कांग्रेस से सीटिंग विधायक रेणु बाला से होगा। आम आदमी पार्टी ने इस बार इस सीट से रीता बामनिया को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं जेजेपी-आसपा गठबंधन के तहत आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सोहेल को उतारा है।
साढौरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2024 | वोट | |
पार्टी | उम्मीदवार | |
बीजेपी | बलवंत सिंह | |
कांग्रेस | रेनू बाला |
2019 के विधानसभा चुनाव में किसकी हुई थी जीत
साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से कांग्रेस की रेनू बाला को जीत मिली थी, उन्हें कुल 65,806 वोट मिले थे। दूसरे नेंबर पर बीजेपी के बलवंत सिंह रहे थे। उन्होंने 48,786 वोट हासिल किए थे। बीएसपी के प्रत्याशी शाही राम 25,874 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। चौथे स्थान पर जेजेपी के कुसुम शेरवाल रही थीं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव | |||
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
1 | बलवंत सिंह | बीजेपी | 48,786 |
2 | रेनू बाला | कांग्रेस | 65,806 |
2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस चुनाव में इस सीट से बीजेपी के बलवंत सिंह जीते थे। उन्हें 63,772 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इनेलों करे पिंकी छप्पर रही थीं। उन्हें 49,626 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी राज पाल रहे थे जो कि 21299 रहे थे।
अब यह देखना होगा कि थोड़ी देर बाद जब ईवीएम खुलेगी तो बीजेपी को बढ़त मिलती है, यां कांग्रेस एक बार फिर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है।