Indian Army Chief: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने चाणक्य डिफेंस डायलॉग में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। सेना प्रमुख ने कहा, ‘हम दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। हम वैश्विक मामलों में राष्ट्रीय हित की केंद्रीयता भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्व बढ़ रहा है।”
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की अहम बातें-
- हमें विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से एक्टिव रहने की आवश्यकता है।
- सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है।
- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे लिए चुनौतियां भी होंगी और भी अवसर होंगे।
- रूस-यूक्रेन संघर्ष से हमें यह सीख मिली है कि हम सैन्य हार्डवेयर के आयात (हथियारों के इंपोर्ट) पर निर्भर नहीं रह सकते।
- सेना का ध्यान सुरक्षा बल के पुनर्गठन, प्रौद्योगिक समावेशन, मौजूदा संरचनाओं में सुधार, संयुक्तता और मानव संसाधन प्रबंधन पर है।
- हम सेना में आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर खास ध्यान दे रहे हैं।
- 40,000 ‘अग्निवीरों’ का पहला बैच इकाइयों में शामिल हो गया है और क्षेत्र से प्रतिक्रिया अच्छी और उत्साहजनक है।