कन्नूर जिले में आरएसएस के एक कार्यकर्ता को उसके ऑटोरिक्शा से बाहर खींचकर उस पर कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। घटना के समय आरएसएस कार्यकर्ता के ऑटोरिक्शा में स्कूल के छात्र सवार थे। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय की है जब थालास्सेरी में पन्नूर के नजदीक छात्रों को स्कूल लेकर जाया जा रहा था। छह लोगों ने 29 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक ए वी बीजू को उसके वाहन से बाहर खींचा और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। ऐसा संदेह है कि हमलावर माकपा के कार्यकर्ता हैं।

पुलिस ने बताया कि घायल बीजू को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले महीने जिले के पपीनेस्सेरी में 27 साल के एक आरएसएस कार्यकर्ता की उसके वृद्ध माता-पिता के सामने हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में भी माकपा कार्यकर्ताओें के शामिल होने का संदेह है। कन्नूर में माकपा और भाजपा के बीच हिंसक संघर्ष होते रहते हैं। पिछले दिनों यहां राजनीतिक शांति थी जिसके बाद हिंसा की ये दो घटनाएं हुईं।

Read Also: संघ कार्यकर्ताओं का पुलिसकर्मियों पर हमला, 5 पुलिस जख्मी, तीन वाहन भी तोड़े