वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। चीन से बढ़ती करीबियों के बावजूद पश्चिमी एशिया के देश अब पाकिस्तान से अपना कर्ज वापस मांगने लगे हैं। इसमें ताजा नाम संयुक्त अरब अमीरात का जुड़ गया है, जिसने पाकिस्तान से जल्द से जल्द अपना उधार लौटाने की मांग की है। इसे लेकर शुक्रवार को रिपब्लिक टीवी पर बहस के दौरान एंकर अर्नब गोस्वामी ने पाकिस्तानी पैनलिस्ट के जबरदस्त मजे ले लिए। अर्नब ने कहा भारतीय बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी का जिक्र करते हुए कहा कि जितना कर्ज लौटाने में पाकिस्तान को पसीने आ रहे हैं, उससे 10 गुना भारत में उद्योगपतियों का टर्नओवर होता है।
क्या बोले अर्नब?: अर्नब ने यूएई के पाकिस्तान पर एक अरब डॉलर के कर्ज का जिक्र करते हुए कहा, “सिर्फ एक अरब डॉलर। कभी-कभी हमें लगता है कि 1947 से पहले हम एक देश थे, अब क्या हालत है इनकी, सिर्फ एक अरब डॉलर। हमारे यहां रिलायंस इंडस्ट्री का एक साल का टर्नओवर कितना होता है। एक बड़ी कंपनी का टर्नओवर 10 अरब डॉलर। यानी कि आपका जो ये कर्ज है न, जिसके लिए आप रो रहे हैं यूएई के सामने। उसे हमारे एक इंडस्ट्रियलिस्ट चुटकी में दे सकते हैं।”
अर्नब यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा- “कमर चीमा कुछ करो, अपना सूट बेच दो। जो भी पैसे मिलें, दे दो। इज्जत तो रखो अपनी। कंगाल देश। क्या हो गया आपको कमर चीमा।”
कमर चीमा ने दिया ऑक्सफैम की रिपोर्ट का हवाला: अर्नब के इन हमलों पर पाकिस्तानी पैनलिस्ट कमर चीमा बोले- “भारत की 60 फीसदी आबादी 3 डॉलर प्रतिदिन कमाती है। 25 फीसदी दो डॉलर दिन में कम आती है। यानी 80 फीसदी आबादी आपकी 2-3 डॉलर कमाते हैं। ये मैं नहीं कहता, ये ऑक्सफैम की रिपोर्ट कहती है। सिर्फ 10 फीसदी लोगों के पास 80 प्रतिशत पैसे हैं भारत में।”
संबित पात्रा बोले- फ्लाइट छुड़ा नहीं पा रहे उधार क्या लौटाएंगे: इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कमर चीमा को घेर लिया। उन्होंने कहा, “हमारी आबादी को क्यों देख रहे हो भाई, अपनी आबादी की चिंता करो न। खाने को नहीं हैं पैसे, अम्मा चली हैं भुनाने। अठन्नी है नहीं, ये गिनने चले हैं 100-100 के नोट। अरे पहले चार आने-अठन्नी इकट्ठे करो। पहले शांति से सुन लो, पैसे मिलेंगे। भइया इसे जरा 100-200 रुपए भेजो, कुछ तो पैसा होगा इनके पास।”
संबित ने आगे कहा, “जनवरी 2018 में सऊदी अरब ने इन्हें जो पैसे दिए थे, उसने अपने पैसे वापस मांगे। अब यूएई कह रहा है पैसा वापस करो। जनवरी के महीने में इनका एक विमान बोइंग-777 को मलेशिया ने रोक लिया। क्यों रोक लिया मलेशिया ने? क्योंकि इनके एयरक्राफ्ट ने लीज पेमेंट नहीं किया। फिर इमरान खान ने हाथ-पैर जोड़े कि हम पैसे दे देंगे। फिर चीन से भीख मांगकर इन्होंने उस फ्लाइट का लीज दिया। उसके बाद वो विमान मलेशिया से पाकिस्तान लाए। ये तो इनकी हालत है। फ्लाइट तो छुड़ा पा नहीं रहे। ये क्या सऊदी अरब और यूएई से बचेंगे।”

