केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों द्वारा छह फरवरी यानी आज चक्का जाम के आह्वान पर एक टीवी डिबेट में भाजपा और कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। रिपब्लिक भारत के डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में कुछ दिन पहले पंजाब में किसी कंपनी के मोबाइल टावर उखाड़े गए। बेंगलुरु की किसी कंपनी में भी खूब बवाल हुआ।
डिबेट में सुधांशु त्रिवेदी ने लालकिले की घटना का मुख्य चेहरा बने और भाजपा नेताओं संग नजर आ रहे दीप सिद्धू पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तस्वीर की बात है और कोई भी किसी के साथ नजर आ सकता है। इसके बाद उन्होंने लालकिले की घटना में नजर आ रहे एक शख्स की तस्वीर दिखाई। अगली तस्वीर में बिना पगड़ी शख्स की तस्वीर कांग्रेस के कई नेताओं के साथ दिखाई।
त्रिवेदी ने कहा कि एक तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उसके सिर पर हाथ रखा है। शख्स का नाम भी विक्की थॉमस है। उन्होंने पूछा कि सिखों में कौन सी बिरादरी आ गई जिसमें सरनेम थॉमस होने लगा। त्रिवेदी ने पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रिहाना एक गाना बनाया और पंजाब के मशहूर सिंगर ने 16 घंटे में गाना बना दिया। पहले से प्लानिंग के बगैर इतनी जल्दी होना संभव नहीं लगता है।
30वें मिनट से देखें वीडियो-
एमएसपी के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि सरकार लिखित में देने को तैयार है कि एमएसपी खत्म नहीं किया जाएगा। जवाब में कांग्रेस के दुष्यंत नागर सवाल दागा कि सरकार इसपर कानून बनाने से पीछे क्यों हट रही है? उन्होंने कहा कि सरकार बना दे, लिखित में नहीं चलेगा। सरकार को कानून बनाना ही पड़ेगा। भाजपा नेता ने कहा कि वो बचकानी बता कर कर रहे हैं।
मालूम हो कि केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज चक्का जाम का आह्वान किया है। 26 जनवरी के तरह स्थिति हिंसक ना हो इसके लिए प्रशासन ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम कर रहे हैं।