केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने निशाना साधा है। टीवी चैनल रिपब्लिक भारत के डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें सबसे बड़ा नाटकबाज करार दिया। उन्होंने स्क्रीन पर केजरीवाल की एक तस्वीर दिखाकर कहा- ये सबसे बड़े नाटकबाज हैं। मफलर पा के, खांसी खा के, झूठ बोलने में एक्सपर्ट… अरविंद केजरीवाल। इन सबसे बड़े नाटकबाज ने मेनिफेस्टो जारी किया था। वो खुद बड़े पैमाने पर उद्योग और निजी सहयोगी चाहते थे। अब अपनी जेब भरने के लिए किसानों की जेब काट रहे हैं।

भाजपा ने AAP प्रमुख पर आरोप लगाया है कि जब सरकार ने बिल के लिए गजट अधिसूचित किया था तब केजरीवाल सरकार ने इन बिलों को मंजूरी दे दी थी। मगर दिल्ली सरकार अब इन बिलों के विरोध में आवाज उठाने का नाटक कर रही है। हाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने कृषि बिलों को समर्थन दिया और एक राजपत्र भी अधिसूचित किया गया। बता दें कि जब कोई सरकार किसी बिल को प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर स्वीकार करती है तो गजट अधिसूचित किया जाता है।

19वें मिनट से देखिए वीडियो-

डिबेट में संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों को पढ़ने की बात बहुत दूर कांग्रेस नेता ने इन बिलों को देखा भी नहीं होगा। बकौल पात्रा आज राहुल गांधी छाती पीटकर रो रहे हैं। मैं चैलेंज के साथ कह सकता हूं उन्हें इन बिलों को पढ़ा नहीं है।

डिबेट में पात्रा ने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज जिसमें बिल पर उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के हवाले से बताया कि एपीएमसी के संबंध में करीब बीस साल पहले शंकरलाल गुरु कमेटी बनी थी। इस कमिटी ने सारे रिफॉर्म्स के सुझाव दिए थे। इसके बाद मॉडल एपीएमसी एक्ट लाया गया। फिर एपीएमसी रूल लाया गया। फिर कमिटी ऑफ सीएम हरियाणा, बंगाल, पंजाब और बिहार बना। तब भूपेंदर सिंह हुड्डा ने खुद इसकी अध्यक्षता की थी। उन्होंने खुद रिफॉर्म का सुझाव दिया था। आज रिफॉर्म कर दिया तो विपक्ष छाती पीट रहा है।