भगवाकरण और मुसलमानों पर बयान देकर चर्चा में रहने वाले पूर्व एचआरडी राज्यमंत्री राम शंकर कठेरिया भाजपा कार्यकर्ताओं को बोलने की कला सिखा रहे हैं। एचआरडी मिनिस्ट्री छोड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उनका सलेक्शन कार्यकर्ताओं को बोलने की कला सिखाने के लिए किया है। हिंदी के प्रोफेसर रहे कठेरिया यूपी में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बोलने की कला सिखाएंगे।
Read Also: शिक्षा के भगवाकरण पर केन्द्रीय मंत्री कठेरिया का U-TURN, बोले- मैंने वही कहा जो देश के लिए सही
पूर्व आरएसएस प्रचारक कठेरिया ने गुरुवार को यूपी के एटा में भाजपा कार्यकर्ताओं की क्लास ली। उनकी यह क्लास पूरे दिन चली। इस क्लास में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सैद्धांतिक नींव के बारे में बताया गया।
Read Also: अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर ही रहेगा: कठेरिया
बता दें, कठेरिया भड़काऊ बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। कठेरिया ने जून में बयान दिया था, ‘देश के भले की लिए जरूरत पड़ी तो शिक्षा का भगवाकरण भी किया जाएगा।’ इसके बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा कठेरिया मुसलमानों के खिलाफ भी बयान देकर चर्चा में आए थे।
Read Also: आजम खान PM मोदी के यहां भेजें अपनी बेटीः केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया

