राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी हो चुकी हैं। अयोध्या दुल्हन की तरह सज गई है, जगह-जगह दीपोत्सव किया जा रहा है, दीपावली जैसा माहौल बना हुआ है। इस समय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इतनी जानकारी सामने आ चुकी हैं, आम इंसान कन्फ्यूज सा हो गया है। अब इसी वजह से सरल भाषा में एक ही जगह पर सारी जानकारी आपको दे रहे हैं। क्या, क्यों, कैसे, कब…हर सवाल का जवाब आपको यहां मिल जाएगा।
सवाल: 22 तारीख को ही क्यों प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है?
जवाब: अब हिंदू धर्म के लिहाज से देखें तो भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। बड़ी बात ये है कि इस बार 22 जनवरी को भी अभिजीत मुहूर्त का संयोग बनता दिख रहा है। इसी वजह से प्राण प्रतिष्ठा इस दिन की जा रही है।
सवाल: कितने बजे शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा?
जवाब: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.20 पर ठीक शुरू कर दी जाएगी। वहां भी 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड का मुहूर्त खास रहने वाला है।
सवाल: किन राज्यों ने राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर छुट्टी घोषित की?
जवाब: दिल्ली, हरियाणा, त्रिपुरा, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य पदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, गुजरात में छुट्टी रहने वाली है। ज्याातर राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को हाफ डे दिया गया है।
सवाल:किन राज्यों में राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर छुट्टी नहीं है?
जवाब: अभी तक आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार (यूटी), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (यूटी), लद्दाख (यूटी), लक्षद्वीप (यूटी), पुडुचेरी (यूटी) ने छुट्टी पर कोई फैसला नहीं लिया।
सवाल: क्या राम मंदिर का प्रसाद कही मिल रहा है?
जवाब: अभी तक कहीं भी राम मंदिर का प्रसाद नहीं दिया जा रहा है। एक वेबसाइट ने दावा जरूर किया था कि उसके यहां राम मंदिर का प्रसाद मिलेगा। लेकिन मंदिर ट्रस्ट ने उसे खारिज कर दिया है।
सवाल: क्या पीएम मोदी का संबोधन भी होगा?
जवाब: हां, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पीएम मोदी का संबोधन भी होने वाला है।
सवाल: कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स कार्यक्रम में दिखेंगे?
जवाब: अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट,अनुपम खेर जैसे कई सितारे कार्यक्रम में दिखने वाले हैं।
सवाल: किन पार्टियों ने कार्यक्रम में आने से मना कर दिया?
जवाब: कांग्रेस, एनसीपी, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, टीएमसी, जेएमम, आरजेडी, जेडीयू,डीएमके, एआईडीएमके जैसी कई दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां कार्यक्रम में नहीं आ रही हैं।
सवाल: कौन-कौन से मुस्लिम नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे?
जवाब: सिर्फ एक ही मुस्लिम नेता को निमंत्रण दिया गया है- इकबाल अंसारी, वे मंदिर आंदोलन के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील थे।
सवाल: राम मंदिर क्या 22 तारीख से ही आम लोगों के लिए खुल जाएगा?
जवाब: नहीं, 22 तारीख को आम लोगों के लिए दर्शन नहीं खोले जाएंगे। अगले दिन से लोग राम मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
सवाल: क्या फ्री में दर्शन होंगे, या कोई शुल्क भी लगने वाला है?
जवाब: आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से साफ कहा गया कि राम मंदिर दर्शन निशुल्क रहेंगे।
सवाल: क्या राष्ट्रपति भी राम मंदिर कार्यक्रम में आएंगी?
जवाब: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण दिया गया है, वे आ रही हैं या नहीं, अभी साफ नहीं।
सवाल: किसने बनाई है रामलला की भव्य मूर्ति?
जवाब: कर्नाटक के अरुण योगीराज ने रामलला की नई वाली मूर्ति बनाई है। उनका पूरा परिवार ही कई दशकों से इस पेशे के साथ जुड़ा हुआ है।
सवाल: राम मंदिर ट्रस्ट को कितना डोनेशन मिला है?
जवाब: अब तक 3500 करोड़ रुपये चंदे के रूप में इकट्ठे किए जा चुके हैं। वहां भी बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा चंदा राजस्थान से आया है।
सवाल: क्या लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी कार्यक्रम की?
जवाब: हां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण आप जनसत्ता के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी न्यूज और दूसरे कई चैनलों द्वारा भी प्रसारण किया जाएगा।