Rafale Puja Rajnath Singh Twitter: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को दशहरा के मौके पर फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान की डिलवरी ली। लेकिन इस दौरान उनके द्वारा की गई राफेल की शस्त्र पूजा पर सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां एक ओर कुछ लोगों ने इसकी तारीफ़ की है तो वहीं कुछ लोगों ने इसको लेकर राजनाथ और मोदी सरकार को ट्रोल भी किया है। बता दें कि राजनाथ सिंह ने राफेल पर ओम लिखकर कलावा बांधा और उसपर अक्षत छिड़कर विधि विधान से पूजा की। इस दौरान उन्होंने राफेल पर नारियल रखा और पहियों के नीचे नींबू रखा गया।

 

Twitter पर लोगों ने की ट्रोलिंग

1- जैसे ही ट्विटर पर राफेल की पूजा करते हुए राजनाथ सिंह की तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने उसपर ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- राफेल देश की रक्षा करेगा और नींबू राफेल की रक्षा करेंगे।

2- एक दूसरे यूजर ने लिखा- आज राफेल पर ओम लिखने के साथ ही वह भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया, अब पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह इससे पहला गोला कब खाएगा?

3- गुरु जी नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा- सही है, ये सब इंडियन इकॉनमी पर करो…सुधर जाएगी।

4- एक दूसरे ट्विटर यूजर ने पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह को टैग करते हुए लिखा- बेरोजगारी दूर करने और 15 लाख खाते में आने के लिए कितने नींबू की जरूरत पड़ेगी?

5- वहीं एक दूसरे यूजर राकेश सेठ ने लिखा- राफेल के ऊपर राजनाथ सिंह जी ने ओम लिख कर पूजा की..धर्मनिरपेक्षता तो खतरे में नहीं आयी..?

इन सबके दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी राजनाथ सिंह द्वारा देश के पहले राफेल फाइटर जेट को रिसीव करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वायुसेना के अधिकारी भी यह काम कर सकते थे। साथ ही उन्होंने जेट पर ओम लिखे जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि दशहरे से राफेल को जोड़ने का क्या तुक था।