Rajasthan Local Body Election Results 2019, Rajasthan Nagar Nikaya, Palika, Nigam, Parishad, Gram Panchayat Election/Chunav Result 2019 Highlights: राजस्थान के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 49 निकायों के 965 वार्डों में जीत के बाद पार्टी नेताओं ने 30 में कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीद जताई है। उसके पास 20 निकायों में ही स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी में उसे निर्णायक निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

वहीं, भाजपा के कुल 736 पार्षद जीते हैं और उसके नेताओं का कहना है कि पार्टी 15 निकाय में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इनमें से छह में उसके पास स्पष्ट बहुमत है। परिणाम को मोटे तौर पर देखा जाए तो 20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार बहुमत में हैं। यानी वहां बोर्ड बनना इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्दलीय किसके पक्ष में जाते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उम्मीदों के अनुरूप बताया है। पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए जनादेश दिया है। मतदाताओं ने 20 नगर निकायों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है तथा सत्तारूढ़ पार्टी निर्दलीय उम्मीदवारों की मदद से 10 और निकायों में बोर्ड बनाने के लिये आश्वस्त है।

Rajasthan Local Body Election Results 2019 Highlights: Check here

Rajasthan Local Body Election Results 2019 Highlights Updates

Live Blog

Highlights

    07:52 (IST)20 Nov 2019
    यहां देखिए कौन कहां से जीता

    23:45 (IST)19 Nov 2019
    20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत

    परिणाम को मोटे तौर पर देखा जाए तो 20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार बहुमत में हैं। यानी वहां बोर्ड बनना इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्दलीय किसके पक्ष में जाते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उम्मीदों के अनुरूप बताया है। संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए जनादेश दिया है।

    20:54 (IST)19 Nov 2019
    हनुमानगढ़ नगरपरिषद में तीन जोड़ों ने दर्ज की जीत

    राजस्थान की हनुमानगढ़ नगरपरिषद के चुनाव नतीजों का ऐलान हो चुका है। ऐलान के मुताबिक परिषद के 60 वार्डों में से 36 पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। वहीं भाजपा सिर्फ 18 वार्डों में ही जीत सकी। 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। हनुमानगढ़ नगर परिषद में एक खास बात हुई कि यहां से कांग्रेस ने 3 जोड़ों यानि कि पति-पत्नी को टिकट दिया था और मजे की बात रही कि तीनों जोड़े जीत दर्ज करने में सफल रहे। हनुमानगढ़ के वार्ड एक और 19 से क्रमशः पति गणेश बंसल और पत्नी संतोष बंसल ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 8 और 14 से पति सुमित रिणवा और पत्नी मंजू देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 28 और 29 से भी पति अनिल खिचड़ और पत्नी सुशीला देवी को जीत मिली।

    19:14 (IST)19 Nov 2019
    बाड़मेर नगर परिषद में कांग्रेस जीती

    बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में से 33 पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं भाजपा को 18 में जीत मिली है। 4 प्रत्याशी निर्दलीय सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।

    17:29 (IST)19 Nov 2019
    यहां देखे पूरी लिस्ट

    यहां देखे पार्टीवार जीत की पूरी लिस्ट

    16:56 (IST)19 Nov 2019
    उदयपुर में भाजपा को मिली जीत

    उदयपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नतीजों के मुताबिक यहां भाजपा ने 43 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 20 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में उदयपुर नगर निगम में भाजपा का मेयर बनना तय है। मेयर पद के लिए जीएस टांक का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। फिलहाल उनके नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। जीएस टांक आरएसएस की पसंद बताए जा रहे हैं।

    16:22 (IST)19 Nov 2019
    पिलानी में भाजपा और कांग्रेस बुरी तरह हारीं, निर्दलीय उम्मीदवारों का रहा दबदबा

    झुनझुनु जिले की पिलानी नगरपालिका में कांग्रेस और भाजपा, दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।।

    16:02 (IST)19 Nov 2019
    भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी सुरेश यादव निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हारे

    भरतपुर नगर निगम के नतीजे आ चुके हैं। भरतपुर के कुल 65 वार्डों में से 22-22 सीटों पर भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। वहीं राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस यहां पिछड़ गई है। कांग्रेस को 18 वार्डों में ही जीत मिली है। वहीं 3 वार्ड पर बसपा को जीत मिली है। गौरतलब है कि यहां कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी सुरेश यादव निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हार गए हैं।

    15:43 (IST)19 Nov 2019
    पुष्कर और ब्यावर में भाजपा को बहुमत

    अजमेर जिले के पुष्कर और ब्यावर नगरपालिका के चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं कैथून और सांगोद नगरपालिका में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है।

    15:14 (IST)19 Nov 2019
    निकाय चुनाव परिणाम से प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत गदगद, किया ये ट्वीट

    आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ।'

    14:19 (IST)19 Nov 2019
    भीनमाल निकाय के सभी वार्डों का हाल जानिए

    वार्ड संख्या-1 रमेश कुमार (भाजपा), 2-वीराराम(भाजपा), 3-दीपाराम(BJP), 4-गुमानमल(निर्दलीय), 5-फ़ालू(BJP), 6-जयसिंह राव(BJP), 7-बागाराम (कांग्रेस), 8-समंदर कंवर(भाजपा), 9-प्रेमराज(कांग्रेस), 10-प्रकाश कुमार(निर्दलीय), 11-प्रवीण कुमार(भाजपा), 12-मंजू देवी(भाजपा), 13-इकबाल खान (निर्विरोध), 14-हकीम खां(कांग्रेस), 15-तलकाराम(कांग्रेस), 16-पवनी (निर्दलीय), 17-ममता कंवर(BJP), 18-गोमती देवीर(BJP), 19-विमलादेवी(कांग्रेस), 20-शंकरलाल(कांग्रेस), 21-हंसा देवी(BJP), 22-रेखा कुमारी(भाजपा), 23-भावना (कांग्रेस), 24-तेजाराम(भाजपा), 25-हीना देवी(निर्दलीय), 26-संगीता(निर्दलीय), 27-वंदना शर्मा(भाजपा), 28-सन्तोष कंवर(कांग्रेस), 29-भोमाराम(भाजपा), 30-भावना कुमारी(भाजपा), 31- मुस्ताक खान निर्विरोध, 32- सविता देवी(कांग्रेस), 33- चुन्नीलाल(कांग्रेस), 34-डिम्पल कुमारी(कांग्रेस), 35-गौतम कुमार(कांग्रेस), 36- रिया दोशी(निर्दलीय), 37-शीला(भाजपा), 38-पुष्पा(निर्दलीय), 39-शंकरलाल माहेश्वरी(भाजपा), 40-रेखा देवी(निर्दलीय) चुनाव जीत गई है। कुल चालीस वार्ड में से 18 भाजपा, 14 पर कांग्रेस और आठ निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

    13:51 (IST)19 Nov 2019
    बांसवाड़ा-निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ सहित कई जगह कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

    निकाय चुनावों में कांग्रेस ने तेजी से बढ़त बनाई है. अब और बोर्ड पार्टी के खाते में जाने तय हो गए हैं। बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ, बाड़मेर, रावतभाटा और हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।

    13:15 (IST)19 Nov 2019
    चूरू में मतगणना के बाद जुलूस पर पथराव

    निकाय चुनावों के लेकर चल रही मतगणना के बाद चूरू में जुलूस पर पथराव की खबर है। वारदात में एक दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि यह वारदात वार्ड 25 में हुई है।

    13:04 (IST)19 Nov 2019
    मकराना में भाजपा की करारी हार, तीन वार्डों पर सिमटी

    मकराना में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कुल 55 वार्डों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने 35 पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा महज तीन वार्ड जीत पाई। खास बात है कि निर्दलियों ने भी यहां पर चौंकाया है। निर्दलियों के खाते में 17 वार्ड आए हैं। ऐसे में यहां पर भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।

    12:27 (IST)19 Nov 2019
    बालोतरा निकाय से भाजपा को अच्छी खबर

    बालोतरा से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। पार्टी ने 45 वार्डो में से 25 वार्डो पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस 16 वार्ड जीतने में कामयाब रही। इसी बीच 4 निर्दलीयों ने भी जीत हासिल की है।

    12:24 (IST)19 Nov 2019
    नीमकाथाना: निकाय चुनाव परिणाम

    नीमाकाथा में कांग्रेस 18 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसी बीच भाजपा ने सहयोगी दल संग मिलकर 15 सीटें जीती हैं जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

    12:05 (IST)19 Nov 2019
    अलवर के चुनाव नतीजे घोषित

    अलवर निकाय के 65 वार्डों के नतीजों घोषित हो गए हैं। यहां भाजपा ने 27 वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 20 वार्डों पर जीतने पर कामयाब रही। इसी तरह 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे। आकंड़ों पर गौर कर तो किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। किसी भी पार्टी को अपना बोर्ड बनाने के लिए जरुरी 33 वार्डों का समर्थन जरुरी होगा।

    11:57 (IST)19 Nov 2019
    निम्बाहेड़ा नगरपालिका में भाजपा का 15 साल पुराना रिकार्ड टूटा

    प्रदेश के निम्बाहेड़ा नगरपालिका में भाजपा बोर्ड का 15 सालों से चला आ रहा तिलिस्म इस चुनाव में टूटा गया। पार्टी को निम्बाहेड़ा के अधिकतर वार्डों में हार का सामना करना पड़ा है।

    11:18 (IST)19 Nov 2019
    बालोतरा के चुनाव परिणाम

    बाड़मेर के बालोतरा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। यहां के कुल 40 वार्डों में 23 भाजपा, 13 पर कांग्रेस और चार वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

    11:06 (IST)19 Nov 2019
    राजस्थान चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया

    राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती परिणाम कांग्रेस के पक्ष में जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि जनता अब बहुत समझदार हो गई है। लोग नापतोल कर वोट देते हैं। जैसे लोगों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक और हरियाणा में समझदारी से वोट दिया। सीएम आगे कहा कि जनता निश्चित रहे, सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    10:22 (IST)19 Nov 2019
    पिलानी नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

    पिलानी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।

    10:18 (IST)19 Nov 2019
    बीकानेर का ताजा हाल जानिए

    बीकानेर नगर के 80 वार्डों में कांग्रेस ने 38, भाजपा ने 28 और 14 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसी बीच वोटिंग में मशीन में दिक्कत के चलते कई सीटों पर मतगणना रोक दी गई है।

    10:14 (IST)19 Nov 2019
    नसीराबाद निकाय चुनाव का हाल जानिए

    वार्ड 16 से कांग्रेस के सुभाष सांखला जीते
    वार्ड 17 से कांग्रेस की पूनम जीतीं
    वार्ड 18 से भाजपा की अनिता मित्तल जीतीं
    वार्ड 19 से भाजपा के शंभू साहू जीते
    वार्ड 19 से निर्दलीय प्रदीप सिंह राठौड़ विजय चुनाव जीते।

    10:08 (IST)19 Nov 2019
    हनुमानगढ़ के नगरपरिषद चुनाव नतीजे जानिए

    अभी तक आए शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। कुल 60 वार्डों में से कांग्रेस के 15, भाजपा के 9 ने जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को बोर्ड बनाने के लिए 31 सीटें जीतना जारूर होगा।

    10:03 (IST)19 Nov 2019
    नगर पालिका मांगरोल के चुनाव परिणाम जानिए

    वार्ड 1 कांग्रेस के कौशल सुमन, वार्ड 2 कांग्रेस की ममता सुमन, वार्ड 7 कांग्रेस के अख्तर हुसैन, वार्ड 8 कांग्रेस के अशफाक, वार्ड 5 कांग्रेस के हेमंत यादव, वार्ड 13 मोहम्मद अशफाक ने जीत दर्ज की है। अभी तक भाजपा 8 जगह और कांग्रेस 6 और निर्दलीयों ने एक सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

    09:48 (IST)19 Nov 2019
    दौसा: महुवा नगर पालिका चुनाव परिणाम

    25 में से 22 वार्डों के जारी हुए परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें 10 वार्डों पर निर्दलिय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 5 भाजपा और 7 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

    09:40 (IST)19 Nov 2019
    महवा: दौसा नगरपालिका चुनाव

    वार्ड-6 से भाजपा की शीला जीती
    वार्ड- 7 से निर्दलीय विजयकुमार जीते
    वार्ड- 8 से निर्दलीय राधाकिशन जीते
    वार्ड-9 से कांग्रेस की नर्बदा जीती
    वार्ड- 10 से कांग्रेस की संतोष जीती

    09:39 (IST)19 Nov 2019
    जैसलमेर निकाय चुनाव का परिणाम जानिए

    वार्ड 10 - -बीजेपी - गिरधर सिंह, वार्ड 11 - निर्दलीय - देवी सिंह, वार्ड 12 - बीजेपी - शांति, वार्ड 13 - कांग्रेस - कमलेश छंगाणी, वार्ड 14 -बीजेपी- गोमती देवी, वार्ड 15 -बीजेपी - सरला शर्मा
    वार्ड 16 -बीजेपी - सीमा गोपा ने जीत दर्ज की है।

    09:34 (IST)19 Nov 2019
    बालोतरा नगरपरिषद में भाजपा को बढ़त, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    वार्ड 1 - भाजपा - नमिता, वार्ड 2 - कांग्रेस- पीराराम, वार्ड 3 - बीजेपी - नगराज, वार्ड 4 - भाजपा - पुष्पराज, वार्ड 5 - भाजपा - हनुमान प्रसाद। बता दें कि पहले राउंड में 10 में आठ वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है।

    09:31 (IST)19 Nov 2019
    डीडवाना का चुनाव परिणाम जानिए, इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

    नंदू श्री-कांग्रेस
    गुलशेर - निर्दलीय
    बाबू खान - कांग्रेस,
    इरफान - कांग्रेस
    इमरान - कांग्रेस,
    गंगा देवी - कांग्रेस
    मुन्नी देवी - कांग्रेस
    विमला देवी - कांग्रेस
    गुलशन बानो -निर्दलीय
    और कांग्रेस के ही इदरीश चुनाव जीते इदरीश - कांग्रेस

    09:24 (IST)19 Nov 2019
    टोंक के नगर परिषद चुनाव नतीजे जानिए

    वार्ड 44 से निर्दलीय आसीफ खान जीते।
    वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशिल बंसल जीते।
    वार्ड 45 से भाजपा का खुला खाता।
    जिलाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी गणेश माहूर जीते।
    वार्ड 42 से भाजपा प्रत्याशी पंकज जीते।

    08:58 (IST)19 Nov 2019
    महवा नगरपालिका चुनाव के चुनाव परिणाम जानिए

    वार्ड-1 से निर्दलीय सद्दाम जीते
    वार्ड- 2 से कांग्रेस की मुरादनबनो जीतीं
    वार्ड- 3 से निर्दलीय शीला देवी जीतीं
    वार्ड- 4 बीजेपी ओमप्रकाश शर्मा जीते
    वार्ड- 5 कांग्रेस की सबाना जीतीं

    08:54 (IST)19 Nov 2019
    सिरोही नगर परिषद के परिणाम भी जानिए

    वार्ड नंबर 1 पिंकी रावल जीतीं, वार्ड 2 मन्नू मेवाड़ा जीते, वार्ड 3 जितेंद्र एरन कांग्रेस से जीते, वार्ड नंबर 4 कस्तु देवी जीतीं और वार्ड 5 मारु हुसैन ने जीत दर्ज की है।

    08:50 (IST)19 Nov 2019
    इन सीटों का हाल भी जानिए

    टोंक नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस उम्मीदवार विकास लोदी ने जीत दर्ज की है। श्रीगंगानगर नगर निकाय के वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के कृष्ण सियाग ने जीत दर्ज की है।

    08:47 (IST)19 Nov 2019
    कैथून नगर पालिका चुनाव के नतीजे जानिए

    वार्ड नंबर 1 से भाजपा के संदीप की जीते, वार्ड नं 2 से कांग्रेस के साजिद परवेज जीते, वार्ड नं 3 से कांग्रेस की सफिकन की जीतीं, वार्ड नं 4 से कांग्रेस जफर हुसैन जीते, वार्ड नं 5 से कांग्रेस की परजाना बानो ने दर्ज की जीत

    08:42 (IST)19 Nov 2019
    जैसलमैर निकाय चुनाव का हाल जानिए

    जैसलमेर निकाय चुनाव का हाल जानिए वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के निर्मल पुरोहित, वार्ड नंबर चार से खींव सिंह, वार्ड नंबर 9 से प्रकाश ने जीत दर्ज की है। इसी तरह वार्ड नंबर दो से भाजपा के खींवराज, वार्ड नंबर तीन से चरण सिंह, वार्ड नंबर पांच से पुरखाराम, वार्ड नंबर छह से मोतीला, वार्ड नंबर सात से अशोक राम और वार्ड नंबर आठ से निर्दलीय सकीना जीत दर्ज की है।

    08:36 (IST)19 Nov 2019
    झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव परिणाम जानिए

    झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की शिवांगी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 10 से भाजपा की सुमन जानू ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से भाजपा की सुमन पुनिया ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 9 से रेनू झाझड़िया, वार्ड नंबर 12 से प्रमोद बुडानिया और वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय बतूल बानो ने जीत दर्ज की है।

    08:34 (IST)19 Nov 2019
    माउंट आबू के वार्ड का हाल जानिए

    माउंट आबू के वार्ड नंबर 6 से भाजपा के मांगीलाल काबरा जीत गए हैं, वार्ड नंबर 7 से भाजपा से धीरज सोलंकी ने भी जीत दर्ज कर ली है। वहीं वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के जीतू राणा जीते हैं। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 5 भाजपा के मंगल सिंह ने जीत दर्ज की है।

    08:17 (IST)19 Nov 2019
    माउंटआबू से आया पहला रुझान

    माउंटआबू के वार्ड एक से कांग्रेस के विकास अग्रवाल, वार्ड 2 से कांग्रेस की टीना कुमारी वार्ड 3 से कांग्रेस के नारायण सिंह भाटी, वार्ड नंबर 4 से भरत बंसल, में कांग्रेस के रंजीत बनोड़ा ने जीत दर्ज की है।

    08:12 (IST)19 Nov 2019
    बीजेपी ने लगाया था विकास कार्य ठप होने का आरोप

    राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहरों का विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि केंद्र की कई योजनाओं को राज्य सरकार ने रोक दिया है। भाजपा के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा था, ‘‘ कांग्रेस सरकार के 11 महीनों के कार्यकाल में शहरों में सफाई, बिजली व्यवस्था सहित विकास के सारे काम ठप हो गये हैं और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने एलईडी लाईट, स्वच्छता के काम को प्राथमिकता से निकायों तक पहुंचाने का काम किया था, कांग्रेस सरकार ने इन कामों को रोक दिया है।’उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के लोगों के आरक्षण को किसी प्रकार से अवरूद्व किये बिना आर्थिक पिछडा वर्ग के लोगों को आरक्षण देने की व्यवस्था की है। लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकार ने 11 महीनों के कार्यकाल में योजनाबद्व तरीके से आरक्षण को रोकने का काम किया है।