Gandhi Parivar Family Lunch Photos: संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया है उस सत्र के बाद अब गांधी परिवार कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहता है। इसी वजह से रविवार को दिल्ली के मशहूर क्वालिटी रेस्टोरेंट में राहुल गांधी अपने पूरे परिवार के साथ खाना खाने गए थे।

जो तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा दिखाई दे रहे हैं। लाइम लाइट से दूर रहने वालीं प्रियंका गांधी की बेटी भी फैमिली के साथ लंच का लुत्फ उठाते हुए देखी गईं।

जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उनमें छोले भटूरे के अलावा कई दूसरे स्वादिष्ट व्यंजन दिखाई दे रहे हैं। उन तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि दिल्ली के आईकॉनिक क्वालिटी रेस्टोरेंट में फैमिली लंच किया गया। अगर आप कभी वहां जाए तो छोले भटूरे जरूर ट्राई करें।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले एक क्रिसमस समारोह में भी राहुल गांधी ऐसे ही शामिल हुए थे। तब वे अपनी बहन प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए देखे गए थे। वह आयोजन भारतीय ईसाई सांसद परिषद द्वारा किया गया था।