Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में इस समय सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (AAP vs Congress) के बीच तीखी जंग चल रही है, जिसके केंद्र में मेयर चुनाव (Mayor Elections) हैं। अमृतसर में कम सीटे होने के बावजूद आप प्रत्याशी (AAP Candidates) को मेयर चुनाव में मिली जीत के बाद भड़की कांग्रेस को अब नया झटका फगवाड़ा में लगा है। यहां भी कुछ अमृतसर वाला ही सीन हुआ है, और कम सीटों के बावजूद मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्षदों ने आप प्रत्याशी के लिए वोट कर दिया था।

दरअसल, फगवाड़ा के 50 सीटों वाले सदन में कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा पार्षद थे फिर भी मेयर की सीट आम आदमी पार्टी के पास ही चली गई। कांग्रेस छोड़कर 28 जनवरी को आप में शामिल हुए राम पाल उप्पल फगवाड़ा नगर निगम के नए मेयर चुने गए। उन्होंने मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संजीव बुग्गा को हराया।

आज की बड़ी खबरें

कांग्रेस-बसपा में हुआ था गठबंधन

कांग्रेस ने फगवाड़ा में बीएसपी के साथ गठबंधन किया था लेकिन फिर भी कांग्रेस को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। कांग्रेस ने 22 और आप ने 12 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, जिसने तीन सीटें हासिल कीं, जिससे उनकी संयुक्त संख्या 25 हो गई।

फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल करते हैं, और वे मेयर चुनाव में वोट देने के पात्र हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने 21 दिसंबर, 2024 को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद चार निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी हासिल कर लिया था।

फगवाड़ा मेयर चुनाव में अराजकता

बता दें कि फगवाड़ा मेयर चुनाव में काफी अराजकता देखने को मिली थी क्योंकि इससे पहले कांग्रेस के 21 पार्षदों ने झूठे और मनगढ़ंत मामलों में फंसाए जाने की आशंका के चलते अग्रिम जमानत ले ली थी। मेयर चुनाव पहले 25 जनवरी को होने थे लेकिन उन्हें स्थगित करना पड़ा।

AAP ने चलाई कांग्रेस के सपनों पर झाड़ू, कम सीटों के बावजूद जीत लिया मेयर चुनाव

मेयर चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने आप पर लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षदों और उनके समर्थकों ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन कर आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

AAP ने पार्षदों को दिया क्रॉस वोटिंग के लिए धन्यवाद

AAP के राज्य प्रमुख अमन अरोड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि आप के मेयर को चुनने का फैसला पार्षदों द्वारा पार्टी की राजनीति से ऊपर फगवाड़ा के विकास पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है। अरोड़ा ने कहा कि यह जीत हमारे समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। पार्षदों ने राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए शहर के विकास को प्राथमिकता दी है।

‘संसद सत्र और रिपब्लिक डे कार्यक्रम में भाग लेने की दी जाए इजाजत’, हाई कोर्ट पहुंचा अमृतपाल सिंह

उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले अन्य दलों के पार्षदों का आभार व्यक्त किया। अरोड़ा ने आप नेताओं डॉ राज कुमार चब्बेवाल और डॉ सनी आहलूवालिया के साथ कहा कि हाल ही में पंजाब भर में हुए चुनावों में आप ने 46 नगरपालिकाओं, परिषदों और पंचायतों में से 41 में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

आप पर भड़की कांग्रेस

फगवाड़ा में आप को मेयर चुनाव में मिली जीत को लेकर कांग्रेस ने आप पर लोकतंत्र के मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पार्षदों और उनके समर्थकों ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के बाहर प्रदर्शन कर ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें कि इससे पहले अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि ज्यादा सीटें होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी अपना मेयर नहीं बना सकी है। AAP ने न केवल महापौर बल्कि उप महापौर के पद भी अपने नाम कर लिए थे। पंजाब से संबंधित अन्य सभी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।