PM Modi Rally In Patiala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के पटियाला में जनसभा को संबोधित किया। उनकी सभा से पहले काफी बवाल हुआ। रैली का विरोध करने आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। किसान रजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे। हालांकि, पुलिस ने उन सभी को आने नहीं दिया। पीएम मोदी ने जनसभा में मान सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आज गुरुओं की धरती पर आशीर्वाद मांगने को लिए आया हूं। राष्ट्र की रक्षा हो, देश का विकास हो, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। यहां के लोगों ने खेती से लेकर उद्यमिता तक देश के विकास को नेतृत्व दिया है, लेकिन कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का क्या हाल बना दिया है। यहां के उद्योग कारोबार पलायन कर रहा है। नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। यहां पर राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां पर रेत खनन माफिया, ड्रग माफिया और शूटर गैंग की मनमानियां चल रही हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं। लेकिन यह तो यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। यहां के लोग कुछ भी बयान दें, लेकिन दिल्ली में एक दूसरे को कंधे पर उठा कर नाच रहे हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दूसरे दिन ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने मंदिर का निर्माण रोका। अब जब राम मंदिर बन गया है तो ये मंदिर को गालियां दे रहे हैं। आज दुनियाभर से भक्त अयोध्या आ रहे हैं। उनका स्वागत श्री वाल्मिकी के नाम पर बना एयरपोर्ट करता है। लेकिन इन्हें हर उस बात से नफरत है, जिससे हमारी आस्था का सम्मान होता है। ये इंडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वे कांग्रेस वाले हैं। इन्होंने सत्ता के लिए भारत का बंटवारा किया। आजादी के बाद से श्री करतापुर साहिब के दर्शन दूरबीन से करते थे। 1971 की लड़ाई में हमारे हाथ में 90 हजार सैनिक थे। हुकुम का पत्ता हमारे हाथ में था। साथियों मैं विश्वास के साथ कहता हूं, अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर लेकर ही रहता। तब जाकर उन जवानों को छोड़ता।
- पीएम मोदी ने कहा कि जितनी सैवा मैं कर पाया, मैंने की। आज करतारपुर हमारे सामने है। हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स फ्री कर दिया है। पहली की सरकारें भी यह कर सकती थीं। यह मोदी सरकार ही है जिसने साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस शुरू किया। देश के लोगों को इतने बड़े बलिदान के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए ये दिवस शुरू किया।
- पंजाब के लोगों ने खेती से लेकर उद्योगों तक में अपना योगदान दिया है। कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का हाल खराब कर दिया। यहां राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां खनन माफिया का राज है। कागजी सीएम को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जो अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ धोखा कर सकते हैं, जो दिन में 10 बार झूठ बोलते हैं। वे पंजाब का भला नहीं कर सकते।
- पीएम मोदी ने कहा कि कभी फुर्सत मिले तो गुजरात के लखपत होकर आना। गुरु नानक देव ने वहां पर विश्राम किया था। वे गुरुद्वारा भूकंप के समय धवस्त हो गया। मैं उस समय सीएम था। मैंने कहा कि मुझे वैसे ही गुरुद्वारा बनाना है, जो गुरु साहिब के समय में था। गुरुद्वारा बनाने के लिए कोई भी कारीगर नहीं था। आज कच्छ के आखिरी में लखपत में वैसा ही गुरुद्वारा बना दिया, जो पहले ही था। वहां पर कोई वोट नहीं है, मोदी वोट के लिए नहीं करता, मेरा सिर सिर्फ श्रद्धा के नाम पर ही झुकता है।
- पीएम मोदी ने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। सोचिए आजादी के इतने सालों के बाद सिख भाई बहनों को नागरिकता नहीं दी गई, मोदी सरकार ने दी। ये सीएए का विरोध करते हैं। अगर सीएए ना होता तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने सीएए के नाम पर दंगे करवाए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी ने हर किसी के लिए 5 लाख तक के इलाज की सुविधा शुरू की है। मोदी ने जल जीवन योजना शुरू की है। इससे पानी से होने वाली घातक बीमारियों से बच पाएंगे। पंजाब को पांच नदियों का आशीर्वाद मिला है, लेकिन इंडी वाले किसानों से झूठ बोलते हैं। इन्होंने किसानों से वादा किया, जो पूरा नहीं किया। बीते 10 साल में गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई।
- मोदी ने पटियाला से परनीत कौर, संगरूर से अरविंद खन्ना, बठिंडा से परमपाल कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस और फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि के लिए वोट की अपील की।