पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को डॉक्टर गुरप्रीत कौर संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजनीतिक गलियारे में उनकी शादी की काफी चर्चा है। हालांकि यह शादी बेहद साधारण तरीके से चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पर ही होगी। इसमें गिनती के लोगों को बुलाया गया है। फिलहाल लोगों की संख्या भले ही कम हो लेकिन उनकी मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं रखी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी में सब्जियों के मेन्यू में खुबानी स्टफ कोफ्ता, कलोंजी वाले आलू, कड़ाही पनीर, मशरूम प्याज, वेजिटेबल जलफ्रेजी, चना मसाला, तंदूरी कुल्चे, दाल मखनी शामिल है। वहीं स्वीट्स में मेहमानों को अंगूरी रसमलाई, माह दी जलेबी, मूंग दाल का हलवा, शाही टुकड़ा, ड्राई फ्रूट राबड़ी, हॉट गुलाब जामुन खाने को मिलेंगे।

bhagwant mann menu, punajb

बता दें कि सीएम भगवंत मान के शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी मेहमानों में शामिल है।

bhagwant mann menu, punajb

48 वर्षीय भगवंत मान एक डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं, जिन्हें वह पारिवारिक संबंधों के कारण कुछ सालों से जानते हैं। 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर ने कथित तौर पर पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान भी मान की मदद की थी। मान की मां और बहन दोनों गुरुप्रीत को पहले से ही जानती हैं। कहा जा रहा है कि मान की मां को भी गुरुप्रीत कौर पसंद हैं। बता दें कि भगवंत कमान से कौर करीब 16 साल छोटी हैं।

चर्चा इस बात की भी थी कि पंजाब चुनाव से पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे। लेकिन चुनाव में व्यस्तता और फिर सीएम बनने की वजह से शादी को आगे के लिए टाल दिया गया। गुरुप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। फिलहाल वो पंजाब में रहती हैं। वो भी सिख समुदाय से हैं। ऐसे में दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों के हिसाब से होगी। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।

भगवंत मान की पहली पत्नी: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली शादी इंदरप्रीत कौर से की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक बेटी सीरत कौर मान (उम्र 21 साल) और एक सत्रह साल का बेटा दिलशान सिंह मान है। दोनों अमेरिका में अपनी मां के साथ रहते हैं। बता दें कि मान और इंदरप्रीत कौर के बीच करीब छह साल पहले तलाक हुआ था। मार्च 2015 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया था।