Pune Cantt (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र में बीते 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिनके वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र की सत्ता एक बार फिर वर्तमान में महायुति गठबंधन के हाथ में जा रही है। इस चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच लड़ाई थी। इस सीट पर बीजेपी के कांबले सुनील दयांदेव ने 10,320 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस के रमेश आनंदराव बागवे 65,712 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
पुणे कैंट (छावनी) में वर्तमान विधायक कांबले सुनील दयांदेव बीजेपी के है। इस बार भी कांबले महायुति की ओर से बीजेपी के उम्मीदवार थे। जबकि महाविकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व विधायक रमेश आनंदराव बागवे चुनावी मैदान थे।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
बीजेपी के कांबले सुनील दयांदेव जीत की ओर
पुणे कैंट (छावनी) से बीजेपी के कांबले सुनील दयांदेव की लगभग जीत पक्की हो गई है। इस सीट पर सभी 20 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। कांबले सुनील दयांदेव कांग्रेस के रमेश आनंदराव बागवे से 10,320 से आगे हैं।
बीजेपी के कांबले सुनील दयांदेव आगे
नौ राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी 7,262 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के रमेश आनंदराव बागवे आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस के आनंदराव 974 वोटों से आगे
पुणे कैंट (छावनी) से कांग्रेस के रमेश आनंदराव बागवे आगे चल रहे हैं। चार राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के प्रत्याशी 974 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर बीजेपी कांबले सुनील दयांदेव चल रहे हैं।
बीजेपी का पुणे में है प्रभाव
वैसे तो पुणे भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। पुणे कैंट से पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। साल 2014 में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप कांबले कैंट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जबकि 2019 के चुनाव में उनके भाई और मौजूदा विधायक अनिल कांबले दयांदेव चुनाव जीते थे।
पुणे कैंट विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
पिछले चुनाव में अनिल कांबले का मुकाबला का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक बागवे रमेश आनंदराव से था। चुनाव में कांबले को 52,160 वोट मिले थे। जबकि बागवे को को 47,148 वोट मिले थे। इस चुनाव में कांबले ने जीत दर्ज की है। जबकि रमेश ने साल 2009 में हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | अनिल कांबले दयांदेव | 52,160 | जीते |
कांग्रेस | बागवे रमेश आनंदराव | 47,148 | हारे |