Congress Assam Plan: कांग्रेस ने साल 2026 में अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कई स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। इसमें सबसे खास फैसला केरल के वायनड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन बनाया है। कांग्रेस का यह कदम बड़ा इसलिए भी है, क्योंकि प्रियंका को पहली बार पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रियंका के अलावा कांग्रेस ने अन्य राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी को लेकर अहम फैसला लिया गया है। केरल के लिए मधुसूदन मिस्त्री, तमिनाडु और पुड्डुचेरी की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को दी गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के लिए बीके हरिप्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। सारे ही फैसले बड़े हैं लेकिन अहम प्रियंका गांधी को दिया गया टास्क है।

यह भी पढ़ें: BJP नेता ने ऑन ड्यूटी महिला अधिकारी के साथ की मारपीट, दफ्तर में घुसकर हमले के लगे आरोप

हिमंता का किला बन गया है असम

प्रियंका गांधी को असम के विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। असम में पिछले दस साल से बीजेपी सरकार में है। बीजेपी के असम में सत्ता हासिल करने के पीछे एक बड़ी वजह हिमंता बिस्वा सरमा हैं। कांग्रेस से नाराजगी के कारण हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी तोड़ दी थी। हिमंता बिस्वा सरमा ने पिछले 10-12 साल में बीजेपी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलते कांग्रेस असम की राजनीति में हाशिए पर खिसक गई है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन विवाद और नेतृत्व पर सवाल, विधानसभा चुनाव से पहले संकट में तमिलनाडु कांग्रेस

प्रियंका गांधी के लिए क्यों अहम है असम?

ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा को असम की जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस ने यह जताने के संकेत दिए हैं, कि पार्टी इस बार असम के विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सीरियस है। असम में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, और अब प्रियंका गांधी का इस चुनावी अभियान में शामिल होना अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगा…’, पूर्व सीएम हरीश रावत ने कर दिया ऐलान, बताया अब क्या करेंगे

इमरान मसूद को भी अहम पद

अब अहम बात यह भी है कि एक तरफ असम की कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी वाड्रा है, तो उसी कमेटी में सदस्य के तौर पर सप्तगिरी शंकर उलाका, इमरान मसूद और डॉ. सिरिवेला प्रसाद को शामिल किया गया है। कांग्रेस पार्टी में इमरान मसूद, प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं

इमरान मसूद को संगठनात्मक अनुभव और चुनावी रणनीति की समझ के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इमान मसूद का अनुभव असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य में कांग्रेस की रणनीति को धार दे सकता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें सूची