कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में एक महापंचायत में शामिल होने गई थी। इस दौरान वे वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं और वहां सेवा करते नज़र आईं थी। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी शेयर किया है।
आचार्य प्रमोद ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “बिहारी जी की “चौखट” सेवा करती हुई आदरणीय प्रियंका गांधी………..जय जय श्री राधे।” इस वीडियो पर यूजर कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “अपने आप को हिंदू दिखाने के लिए मैडम वाड्रा को बहुत मेहनत करनी पड़ रही लेकिन दिखावा तो दिखावा होता है देश तो यह भी जान चुका कि तुमने भी आचार्य का चोला ओढ़ रखा है आपके मालिको का ये मंदिर मंदिर जाकर ढोंग करने से क्या यह हिंदू बन जाएंगे रहेंगे तो क्रिश्चियन ही।”
बिहारी जी की “चौखट” सेवा करती हुई आदरणीय प्रियंका गांधी………..जय जय श्री राधे. pic.twitter.com/KIPfJ0LsuZ
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 23, 2021
एक अन्य यूजर ने लिखा ” ढोंगी बाबा जरा बता सकते हो! आपकी इस मालकिन का असली धर्म क्या है। अगर नही पता तो अपने नाम के आगे से आचार्य शब्द हटा दें! आप पर बिलकुल भी शोभा नहीं देता है। क्योंकि आचार्य शब्द हम लोगों के लिए पूजनीय होता है! जिसके तुम बिलकुल भी हकदार नही हो।”
इससे पहले उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया था।
प्रियंका गांधी ने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर पूजा करने के बाद विजिटर डायरी में लिखा कि यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है। आप सबका बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो, मंगल हो। जय बांकेबिहारीजी।