राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्म सम्मान के दूसरे चरण में स्वर्गीय दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण, अभिनेता रजनीकांत को पद्म विभूषण, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को पद्म भूषण से सम्मानित गया।
इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल लिवाज सारी में नजर आईं।
Actor Priyanka Chopra awarded Padma award by President Pranab Mukherjee at the Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/KHvMs7P0i3
— ANI (@ANI_news) April 12, 2016
तो टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सलवार सूट में दिखीं।
President Pranab Mukherjee confers ‘Padma Bhushan’ on Sania Mirza at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/gNOpnT2HUs
— ANI (@ANI_news) April 12, 2016
तो सुरस्टार रजनीकांत कुर्ता-पाजामा पहन नेहरू जैकेट में दिखे।
Delhi: President Pranab Mukherjee confers ‘Padma Vibhushan’ award on veteran actor Rajinikanth at Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/p4C1vscgCq
— ANI (@ANI_news) April 12, 2016
इनके अलावा गायक उदित नारायण को पद्म भूषण और मीडिया दिग्गज रामोजी राव को पत्रकारिता के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 112 मशहूर हस्तियों के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। बता दें कि इससे पहले चरण में राष्ट्रपति ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिवंगत धीरुभाई अंबानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, अभिनेता अनुपम खेर और अजय देवगन, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल सहित 56 जानमानी हस्तियों को सम्मानित किया था।